चितौड़गढ़ शहर हेरिटेज जोन मंडल की बैठक आयोजित

चित्तौड़गढ़। चितौड़गढ़ विधानसभा में नगर परिषद क्षेत्र के चितौड़गढ़ शहर हेरिटेज जोन मंडल की दीपक वाटिका में राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई।
चितौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की ब्लॉक कांग्रेस कमेटी चित्तौड़गढ़ शहर के हेरिटेज जॉन मंडल स्तरीय बैठक का आयोजन बुधवार को राजस्थान धरोहर प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा की अध्यक्षता अति विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा के सानिध्य में हुआ बैठक में चर्चा से पूर्व सभी अतिथियों का स्वागत अभिनंदन के बाद बैठक की कार्यवाही शुरू हुई जिसमे अतिथियों के संबोधन से पूर्व शहर कांग्रेस के पदाधिकारियों मंडल कांग्रेस के पदाधिकारियों सहित अन्य कही वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए।

राज्यमंत्री सुरेंद्र सिंह जाड़ावत ने कहा कि पूरे मंडल क्षेत्रों में मंडल सेक्टर के प्रत्येक वार्ड स्तर एवं बूथ स्तर पर अलग-अलग बैठक का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें युवाओं और महिलाओं की अलग-अलग इकाईयां बनाई जाएगी तथा सभी को संगठित करके राजस्थान सरकार द्वारा किए अब तक के ऐतिहासिक विकास कार्यों को लेकर महंगाई राहत योजनाओ व चितौड़गढ़ नगर परिषद क्षेत्र में किए गए विकास व प्रगति नए नए नवाचारो को लेकर आमजन को जागृत करना आप बूथ योद्धाओं का कार्य है।
नगर परिषद सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि आप हर जोन में बूथ इकाइयां बनाकर कांग्रेस पार्टी के लिए संगठन को मजबूत कर अपने अपने बूथ से पिछले चुनावों में रहे जीत के अंतर को बढ़ाने एवं जिस बूथ से चुनाव में हार हुई उसको केसे जिताए इस लक्ष्य को लेकर विधानसभा चुनाव की तैयारियों में लग जाए। प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि इस अवसर पर शहर अध्यक्ष अनिल सोनी शहर सेंट्रल जोन अध्यक्ष रमेश नाथ योगी हेरिटेज जोन मंडल अध्यक्ष बालमुकंद मालीवाल प्रदेश सचिव रणजीत लोठ साउथ जोन अध्यक्ष विजय चौहान मंचासिन रहे। शहर कांग्रेस के पदाधिकारीगण मंडल कांग्रेस के पदाधिकारीगण नगर परिषद पार्षदगण वार्ड अध्यक्ष बूथ अध्यक्ष सहित बूथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ