भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक नागोली माता मंदिर पर हुई आयोजित

कपासन (माय सर्किल न्यूज़ @अंकित वैष्णव)। भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक मंगलवार को नागोंली माता मंदिर पर आयोजित हुई। जिसमें भाजपा के परिवर्तन यात्रा का प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर स्वागत किया जाएगा। 
ग्रामीण मंडल महामंत्री दिनेश पाराशर ने बताया कि ग्रामीण मण्डल की बैठक आज अयोजित हुई। जिसमें पार्टी की परिवर्तन संकल्प यात्रा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। बैठक मे, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष कर्नल सिंह कांकरवा, विस्तारक कालू लाल मीना, कैलाश सुखवाल, ग्रामीण मंडल शंभू लाल जाट ने कार्यक्रम की जानकारी दी। साथ ही आवश्यक दिशा निर्देश दिए।बैठक मे बताया कि भारतीय जनता पार्टी परिवर्तन संकल्प यात्रा स्थानीय विधानसभा मे 9 सितंबर को नपानिया प्रवेश करेगी। जहां से कई गांवों से होती हुई शाम 6 बजे श्री सांवलियाजी पहुंचेगी। जहां आमसभा होगी।यात्रा का मार्ग में आने वाले प्रत्येक बूथ और शक्ति केंद्र पर स्वागत किया जाएगा। विधानसभा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं हर बूथ से निर्धारित कार्यकर्ता वाहन रैली में शामिल होंगे और द्वारा स्वागत किया जाएगा।
बैठक में मण्डल महामंत्री सुनील व्यास, घनश्याम भांड, भवर सिंह, शंभूलाल भट्ट, पपू सिंह,सोहन भील, हस्तीमल तलेसरा, सुरेश शर्मा ,सुरेंद्रसिंह राठौड़, रतन लाल सुखवाल,किशन लाल जाट,किशन सुथार, कैलाश सुखवाल,प्रहलाद सिंह, प्रताप सिंह, विष्णु शर्मा, नंदलाल माली आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ