भीलवाड़ा (माय सर्कल न्यूज़ @पंकज पोरवाल)। शहर के विजय सिंह पथिक नगर भीलवाड़ा निवासी माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य दामोदर लढ़ा के घर पर पिछले दिनों हुई करोड़ों की चोरी पर उचित कार्यवाही करने एवं शीघ्र ही चोरी का राज खोलकर सोना एवं नगद राशि बरामद करने हेतु समाज के प्रतिनिधि मंडल ने भीलवाड़ा डेयरी पहुंच गए। राज्य सरकार के वरिष्ठ मंत्री राम लाल जाट को ज्ञापन दे कर उचित एवं शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की। जिस पर मंत्री जाट द्वारा उचित कार्यवाही का आश्वाशन दिया गया। ज्ञापन देने वालो में प्रदेश अध्यक्ष राधेश्याम चेचाची, कार्यसमिती सदस्य महासभा कैलाश कोठारी, प्रदेश संगठन मंत्री ओम प्रकाश गटयाणी, पूर्व प्रदेश कोषाध्यक्ष सुरेश कचोलिया, जिलाध्यक्ष माहेश्वरी समाज अशोक बाहेती, जिला मंत्री रमेश राठी, एडवोकेट केदार जागेटिया, नगर अध्यक्ष केदार गगरानी, अतुल राठी, देवेंद्र सोमाणी, गोपाल नरानीवाल, शंभु प्रसाद काबरा, सहित अन्य कई समाजजन भी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ