चित्तौड़गढ़। शहर में आने वाले रोडवेज की यात्रियों के लिए अब एक नई पहल शुरू हुई है और रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर राजस्थान रोडवेज द्वारा यात्री फूड अड्डा यानी भोजन और अल्पाहर की व्यवस्थाएं मिल पाएगी।
राजस्थान रोडवेज बस स्टैंड के मुख्य द्वार पर चित्तौड़गढ़ आने जाने वाले यात्रियों को अब तक भोजन और अल्पाहार की अच्छी सुविधा नहीं मिल पाती थी। अब राजस्थान रोडवेज ने इसके लिए निविदा के माध्यम से एक रेस्टोरेंट निजी हाथों में दिया है।
आज इसका उद्घाटन नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा ने किया शर्मा ने किया।
इस दौरान रेस्टोरेंट के संचालक संदीप सुखवाल ने बताया कि रेस्टोरेंट में भोजन के अलावा दक्षिण भारतीय व्यंजन जैसे इडली, मेंदू वडा सहित इटालियन और चाइनीज फूड मंचूरियन चाऊमीन, जूस, सहित शेक, आइसक्रीम, कोल्ड कॉफी आदि भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने बताया कि उनका ध्येय सर्वप्रथम ग्राहक की संतुष्टि है और स्वच्छता एवं शुद्धता के साथ भोजन उपलब्ध कराना ही प्रमुख उद्देश्य है।
आज नगर परिषद की सभापति संदीप शर्मा ने रिबन काटकर उद्घाटन किया और कहा कि यह शहर वासियों के लिए भी एक अच्छी सौगात है जहां बेहतर भोजन और अल्पाहार मिल सकेगा।
इस दौरान वरिष्ठ नागरिक एडवोकेट दौलत अली, अरविंद ढीलीवाल, इंटक नेता शशिकांत दशोरा, एडवोकेट महेंद्र मेड़तिया, शहर कोतवाल आध्यात्म गौतम, कुमावत संस्थान के बालचंद कुमावत, मोनू सोनी मुकेश नाहेटा, मयंक पांड्या, जेपी दशोरा, अजय सिंह शक्तावत, के के जारवाल, प्रदीप दशोरा, राजेंद्र मूंदड़ा, सलमान मंसूरी, मुकेश मूंदड़ा, विकास अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में नगर के प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ