जन्माष्टमी व मोहर्रम पर्व को लेकर सीएलजी की बैठक संपन्न

जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। जन्माष्टमी मोहर्रम जलझूलनी एकादशी तेजा दशमी सहित आगामी आने वाले त्योहारों को लेकर स्थानीय थाना परिसर में थाना प्रभारी राजूराम पलासिया की मौजूदगी में सीएलजी सदस्यों की बैठक आहूत की गई। बैठक में आगामी त्योहार जन्माष्टमी जलझूलनी एकादशी तेजा दशमी 40 वा मोहर्रम सभी त्योहारों को आपसी भाईचारे व सौहार्द के साथ मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सीएलजी सदस्यों ने कहा कि दोपहर 1:00 बजे बालिका माध्यमिक विद्यालय एवं विद्यालयों की छुट्टी होने पर मनचले बाइकों पर सवार होकर स्कूल से घर जाने वाली छात्राओं पर अश्लील फब्तियां कसते हैं और तेज रफ्तार से बाइक को बाजारों से निकालते हैं जिससे कई बार राह में चलने वाले राहगीर एवं छात्राओं को चोट लग जाती है। तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों को टोकने पर वह लड़ने झगड़ने पर उतारू हो जाते हैं। इस पर थाना प्रभारी राजूराम पलासिया ने हेड कांस्टेबल बृजमोहन मीणा सहित सभी स्टाफ को मनचलों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में एएसआई भागचंद वैष्णव, दुर्गा लाल मीणा, हेड कांस्टेबल बनाया सिंह, रामराज मीणा, कांस्टेबल सत्यवीर सिंह, आत्माराम, ओम प्रकाश मीणा, सीएलजी सदस्य सत्तार मोहम्मद , फारूक अली, सरफुद्दीन, अतुल कुमार जोशी, ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, रामदेव खटीक, ममता पंचोली, मनीषा पंचोली, अनिल सोनी सहित सीएलजी सदस्य उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ