भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में सांसद दिव्या ने कांग्रेस पर बोल हमला, मंच पर हुई गहमागहमी

चित्तौड़गढ़। भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा चित्तौड़गढ़ विधानसभा सभा पहुंची। चित्तौड़गढ़ विधानसभा के शंभूपुरा से यात्रा ने प्रवेश किया। जहां बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और चित्तौड़गढ़ शहर की ओर यात्रा का आगमन हुआ। चित्तौड़गढ़ शहर में एक आमसभा का आयोजन हुआ जहां सांसद व भाजपा प्रदेश महामंत्री दिव्या कुमारी ने आमसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि चित्तौड़गढ़ में तो कमल खिल ही रह हैं लेकिन राजस्थान की 200 विधानसभा में भी भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि सनातन विरोध कांग्रेस भारत माता की जयकारें नही लगाने देती हैं। राजस्थान में महिलाओं पर अत्यचार बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा राजस्थान से कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया। इस दौरान सांसद दिव्या कुमारी ने किसानों, बेरोजगारी, पेपर आऊट होने, राजस्थान में भ्रष्टाचार व सनातन धर्म के मुद्दे को भी भुनाया।
आपको बता दे कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी का चित्तौड़गढ़ गृह क्षेत्र हैं सीपी जोशी चित्तौड़गढ़ लोकसभा से सांसद हैं। 
इस दौरान आमसभा के मंच पर गहमागहमी भी देखने को मिली। एक गुट से जोड़े लोगों को मंच पर आने से रोक दिया बाद में उन्हें मंच पर आने दिया जिससे एक बार तो मंच पर गहमागहमी हो गई।  भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा के दौरान विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या व सीपी गुट से उम्मीदवारी की दावेदारी कर रहे लोगों ने भी अपना शक्ति प्रदर्शन दिखाया हैं। 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ