स्कूल में शिक्षक नहीं होने से छात्रों ने गेट के जड़ा ताला


जहाजपुर (माय सर्कल न्यूज़ @रविकांति जोशी)। कस्बे के खोहल्ला मोहल्ला स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में स्टाफ एवं शिक्षकों की कमी के चलते आज सुबह छात्र-छात्राओं ने विद्यालय के ताला लगाकर शिक्षकों को लगाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर शिक्षक लगाने की मांग करने लगे। जहां सूचना पर एसीबीओ पुष्कर राज मीणा विद्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर रहे छात्रों को समझाइश करने लगे मोहल्ले वासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि विद्यालय में पहले करीब 400 छात्र-छात्राएं अध्ययन करते थे परंतु विद्यालय में शिक्षक एवं स्टाफ नहीं होने से कई छात्र-छात्राएं अपनी टीसी कटा कर अन्य विद्यालय में अध्ययन करने लग गए हैं जिससे वर्तमान में विद्यालय में सिर्फ 200 के करीब ही छात्र-छात्राएं रह गए हैं मोहल्लेवासियों ने बताया कि विद्यालय में अध्यापक की कमी के चलते बच्चों का भविष्य दांव पर लगा हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ