एथलेटिक्स दिशा ने 100 मीटर दौड़ में जीता गोल्ड मेडल


●अब राज्य स्तर पर दौडेगी : 15 अक्टूबर से टोंक में होगी प्रतियोगिता

चित्तौड़गढ़।
हाल में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में संस्कार द स्कूल की छात्रा दिशा प्रजापत ने 100 मीटर दौड़ 80 धावको में प्रथम स्थान प्राप्त कर गोल्ड मैडल हासिल किया। इसके अतिरिक्त रिले रेस में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। संस्कार द स्कूल के शारीरिक शिक्षक कुलदीप सिंह राठौड ने बताया कि दिशा आगामी 15 अक्टूबर से टोंक में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भाग लेगी जिसमें 100 मीटर दौड में चित्तौडगढ का प्रतिनिधित्व करेगी।
दिशा के पिता विनोद पाणखाणिया ने बताया कि दिशा की बचपन से ही खेलो में रूचि रही है। उन्होंने बताया कि उनकी दो बेटियां है दिशा और कुंजल। दोनों बेटियों का वर्ष 2022 व 2023 में दो वर्ष तक लगातार बास्केटबाल प्रतियोगिता में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ