चित्तौड़गढ़। शहर के मधुवन कॉलोनी श्रीमती मांगी बाई पत्नी रामदत्त अग्रवाल गंगापुर वाले के निधन पर उनके पुत्र बसंती लाल अग्रवाल ने लायंस क्लब के माध्यम से अपनी माता का मरणोपरांत नेत्र दान कराकर महान अनुकरणीय कार्य किया है। क्लब अध्यक्ष बसंती लाल वैद ने बताया की लायंस क्लब चित्तौड़गढ़ का यह 398 वां नेत्र दान है। ऑप्टोमेटिस्ट राहुल छीपा ने शल्य क्रिया कर नेत्र उत्सारित किये इस कार्य मे क्लब अध्यक्ष बसंती लाल वैद वरिष्ठ लायन एस एन बंसल, अशोक सोनी और स्टाफ से रेखा राव, हर्षिता सेन उपस्थित रहे उत्सारित नेत्रों को गोमाबाई नेत्रालय नीमच भिजवाए गए लायंस क्लब ने मृत आत्मा की शांति की प्राथना की व इस अनुकरणीय कार्य के लिए परिवार जन का आभार प्रकट किया।
0 टिप्पणियाँ