दोपहिया वाहन चोरियों का खुलासा, चोरी की दो बाईक व एक स्कूटी बरामद


चित्तौड़गढ़। सदर चित्तौड़गढ थाना पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए शहर व राजकीय सांवलियाजी चिकित्सालय से अलग अलग समय में दोपहिया वाहन चोरियों की वारदातों का खुलासा कर कुल दो मोटर साईकिल व एक स्कूटी एक्टिवा बरामद कर भीलवाड़ा जिले के हिस्ट्रीशीटर सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि 13 अगस्त को चित्तौड़गढ़ के सांवलिया चिकित्सालय से गांधीनगर मजिस्ट्रेट कोलोनी चितौडगढ निवासी पवन जीनगर की एक्टिवा स्कूटी कोई अज्ञात बदमाश चुरा ले जाने के मामले में दर्ज प्रकरण में एएसपी बुगलाल मीना, वृत्ताधिकारी चित्तौड़गढ़ कर्ण सिंह व थानाधिकारी भवानी सिंह राजावत पु.नि. के सुपरविजन में थाना सदर चित्तौडगढ से एएसआई सुरेन्द्र सिंह हैड कानि. जगदीश चन्द्र, कानि. बलवत सिह, हेमव्रत सिंह, सुरेन्द्र पाल व भजन लाल द्वारा पूर्व मे मोटर साईकिल चोरियो में चालान शुदा अपराधियों से पुछताछ की गयी तथा घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी फुटेज व अन्य तकनीकी विश्लेषण से आरोपियों की पहचान कर मुखबीर मामुर किये गए। 
मुखबीर की सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी भीलवाड़ा जिले के बड़ी स्कूल के सामने आमली थाना गंगापुर निवासी 32 वर्षीय रामलाल उर्फ प्रकाश जाट पुत्र प्यारेलाल जाट को गिरफतार कर आरोपियों द्वारा सांवलिया चिकित्सालय चित्तौड़गढ़ से चुराई स्कूटी एक्टिवा व कलेक्ट्री चित्तौडगढ़ व रोडवेज बस स्टेण्ड चित्तौडगढ से चुरायी मोटर साईकिले कुल तीन दोपहिया वाहन बरामद किए। मामले में साथी आरोपी थाना गंगापुर जिला भीलवाडा के हिस्ट्रीशीटर शम्भुपुरी कुण्ड चौक ढोली मौहल्ला गंगापुर जिला भीलवाडा निवासी 40 वर्षीय नन्दराम लौहार पुत्र राम लाल लौहार को भी गिरफतार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस पूछताछ में सांवलिया चिकित्सालय चित्तौडगढ व रोडवेज बस स्टेण्ड चित्तौडगढ तथा कलेक्ट्री चित्तौडगढ से अलग अलग समय में कुल चार दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया है। गिरफतार आरोपियों के खिलाफ थाना रायपुर, गंगापुर, कोतवाली भीलवाडा, राशमी तथा चारभुजा में कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हो ज्यादातर प्रकरण चोरियों के दर्ज है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ