रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की बाइक रैली का समापन


चित्तौड़गढ़। रोटरी क्लब चित्तौड़गढ़ की बाइक रैली जो कि 5 अक्टूबर को प्रारंभ हुई थी उसका आज समापन समापन रोटरी भवन पर होगा। टीवी जागरूकता और मित्रता के लिए यह रैली आयोजित की गई थी। यह रैली चित्तौड़गढ़ से प्रारंभ होकर निंबाहेड़ा, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, कुशलगढ़, बागीदौरा, सागवाड़ा, ऋषभगढ़, उदयपुर, राजसमंद, पाली, ब्यावर, मालपुरा, दूदू, सीकर, माधवपुर, श्रीमाधोपुर, रिंगस, सीकर, श्रीमाधोपुर, रिंग्स, चौमू, जयपुर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, देवली, बूंदी, कोटा, भीलवाड़ा होकर चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी। बाइक रैली का हर जगह भव्य स्वागत किया गया टीवी हॉस्पिटल के डॉक्टर ने भी बाइक रैली को सहयोग दिया और सराहना की उदयपुर के प्रांत पाल निर्मल kunawat और जिला  सचिव दीपक सुखाड़िया ने रैली का उदयपुर सुखाडिया सर्कल पर स्वागत किया । सीकर में पूर्व प्रांत पाल  बलवंत चिराना ने रैली का भव्य स्वागत किया। जयपुर में पूर्व प्रांत पाल अशोक गुप्ता और निवर्तमान प्रांत पाल राखी गुप्ता ने रैली का स्वागत किया कोटा में पूर्व प्रांत पाल प्रद्युम्न पाटनी और राजेश जी अग्रवाल ने रैली का स्वागत किया । उप प्रांत पाल दिलीप पोखरना, रितु पोखरना, भीलवाड़ा के अर्पित नाहर अध्यक्ष मनोज भोजवानी रितु भोजवानी सचिव हितेश श्रीमाल शिप्रा श्रीमाल महेश मालीवाल ललित खंडेलवाल लोकेंद्र उपाध्याय ने रैली में भाग लिया यह रैली TB के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए है कि TB की दवाई 6 महीने तक लगातार ले और संतुलित आहार ले रोटरी क्लब ने विश्व से पोलियो हटाया है और अब टीवी के उन्मूलन का दायित्व लिया है डब्ल्यू. एच. ओ ने भी रोटरी क्लब को पूरा सहयोग दिया आज यह रैली 2:30 बजे चित्तौड़गढ़ पहुंचेगी जहां रैली का भव्य स्वागत किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ