चित्तौड़गढ़। सतपुड़ा के युवाओं द्वारा केन्द्रीय दूरसंचार एवं रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम सोमवार को जिला कलेक्टर को निवेदन पत्र सौंप ग्राम में मोबाइल टावर, इंटरनेट सुविधाओं को दूरस्त करवाने की मांग की। सतपुड़ा के पीनू मेनारिया ने बताया कि आज देश व प्रदेश में 5 जी सेवा प्रारम्भ होने जा रही है किन्तु जिला मुख्यालय से महज 17 किमी दूर सतपुड़ा व आस पास के 7 गांवों में आज भी इंटरनेट की 2 जी सेवा भी प्राप्त नहीं हो पा रही है जिसके कारण इंटरनेट से संबंधित प्रत्येक काम के लिए जिला मुख्यालय पर आना पड़ता है और समय पर सरकार की योजनाओं की सूचना प्राप्त नहीं होने के कारण ग्रामवासी व युवा योजनाओं से वंचित रह जाते हैं। इंटरनेट सुविधाओं को दूरस्त करवाने को लेकर आज युवाओं द्वारा दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव को जिला कलेक्टर के माध्यम से निवेदन पत्र सौंप कर शीघ्र ही मोबाइल टावर एवं इंटरनेट सेवा को दुरस्त करवाने की मांग की गई। निवेदन पत्र के दौरान बंशीदास वैष्णव, भाजपा घोसुण्डा मण्डल उपाध्यक्ष लोकेश मेनारिया, सतपुड़ा सरपंच प्रतिनिधि राजेन्द्र सिंह, उदयलाल सुथार, शंकर गोस्वामी, रवि मेनारिया, सोनू मेनारिया, कैलाश जाट, भरत मेनारिया, लोकेश मेनारिया, हरिश मेनारिया, मनोज सुथार, मनीष राव, श्यामलाल मेनारिया, सोनू मेनारिया, सुरेश सुथार, शंकरलाल गाडरी, राहुल मेनारिया, देवराज सुथार, नारायण पुरोहित, नीतिन मेनारिया, रघुवीरसिंह तंवर आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ