स्वर्णकार समाज महिला मंडल के चुनाव संपन्न

जहाजपुर (माय सर्किल न्यूज़ @रविकांत जोशी)। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज संस्थान जहाजपुर महिला मंडल के चुनाव आज बस स्टैंड स्थित समाज के पंचायती नोहरे में समाज के अध्यक्ष सत्यवान सोनी व पूर्व जिला मंत्री रामस्वरूप स्वर्णकार व नोहर प्रभारी राजेश सोनी के सानिध्य में संपन्न हुए। समाज के अध्यक्ष सत्यवान सोनी ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ महाराज अजमीढ़ की तस्वीर पर पुष्प मालाए अर्पित कर दीपक प्रजावलित करने के बाद हुआ। महिला मंडल के चुनाव में सर्वसम्मति से महिला मंडल के अध्यक्ष पद पर श्रीमती मीना देवी सोनी, मंत्री नीता सोनी, कोषाध्यक्ष कलावती सोनी को मनोनीत किया गया है। वही सदस्य के रूप में मीनू सोनी, नीलम सोनी, सीमा सोनी, बबली सोनी, सुमित्रा सोनी, सोनू सोनी, शालिनी सोनी, खुशबू सोनी को कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया। नवनियुक्त महिला अध्यक्ष मीना देवी ने बताया कि सामाजिक कार्यक्रमों में महिलाओं की भागीदारी होने के साथ ही समाज के महत्वपूर्ण कार्यक्रमों व समाज सुधार, बालिका शिक्षा, धार्मिक आयोजन आदि में महिलाएं अपनी पूर्ण भागीदारी निभाएगी। नवनियुक्त महिला पदाधिकारियों को उपस्थित महिलाओं ने पुष्प मालाए पहना कर बधाइयां दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ