राज्यमंत्री जाड़ावत ने किया संविधान पार्क का लोकार्पण



चित्तौड़गढ़। नगर परिषद चितौडगढ द्वारा संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर के नाम पर महेषपुरम आवासीय योजना मे 1 करोड 40 लाख रू. की लागत से बनाये गये संविधा पार्क का लोकार्पण राज्यमंत्री सुरेन्द्रसिंह जाडावत ने किया।
राज्यमंत्री जाडावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि जैसा बाबा साहेब का कद था, उसी कल्पना के अनुरूप नगर परिषद द्वारा इस संविधान पार्क का निर्माण किया गया, इसके लिए मै नगर परिषद के पूरे बोर्ड का बधाई देता हॅू। इस पार्क मे संविधान की मूल भावना एवं सिद्वान्त को दर्षाया गया है, बाबा साहेब पूरे देश की जनता के है, जिन्होने संविधान मे समाज के सभी वर्गो के मौलिक अधिकारो की रक्षा की है, आज आप सभी की उपस्थिति मे इस पार्क को लोकार्पण हुआ है और भी इस पार्क मे कोई सुझाव आपके मन मे होतो आप हमे बताये, आज मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओ के लिए रोडवेज मे 10 प्रतिशत किराये की घोषणा, कर्मचारीयों ने 9, 18, 27 के परिलाभ, कर्मचारियों के कल्याण हेतु बोर्ड का गठन, सावा को उपतहसील, ओछडी में महात्मा गांधी स्कूल, जैसी सौगाते आज ही दी, आपको यह भी बताना चाहूॅगा कि आचार संहिता से पूर्व चित्तौड़गढ़ को चम्बल के पानी लाने के कार्यादेश पर भी हस्ताक्षर होकर उनका भूमि पूजन हो जायेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि, आज हर्ष का विषय है कि, बाबा साहेब जैसी महान विभूति, जिन्होने देश का सबसे लोकतंत्र का संविधान निर्माण किया, आज उस संविधान के अनुरूप हमारे देश कार्य कर रहा है, बाबा साहेब ने संविधान को जात-पात ऊंच नीच से उपर उठकर सबको समान अधिकार संविधान में सम्मिलित किये है, हमने इस संविधान पार्क मे संविधान के 5 प्रारूपो का अलंकृत किया है, संविधान की पुस्तक को हमने अलकृत किया है, जिससे आने वाली पीढी को बाबा साहेब के योगदान के बारे मे जानकारी मिले, युवा पीढी उनसे प्रेरणा ले, इस पार्क मे हमारे द्वारा विभिन्न प्रजाति के पेड पौधे लगाये गये है, इस पार्क मे आकर्षक फव्वारे, डेकोरेटिव पोल जैसे मुख्य कार्य सम्मिलित है। यह पार्क कुल 23200 वर्गफीट मे तैयार किया गया है।
इस अवसर पर अम्बेडकर संस्थान एवं क्षैत्रवासियो द्वारा राज्यमंत्री जाड़ावत को संविधा की पुस्तक भेंट की तथा इस पार्क को निर्मित करने वाले श्रमिको का भी सम्मान किया गया।
इस दौरान वरिष्ठ काग्रेंस नेता प्रेमप्रकाश मूंदडा, शहर काग्रेंस अध्यक्ष अनिल सोनी, उपसभापति कैलाष पंवार, पार्षद रमेशनाथ, बालमुकन्द मालीवाल, शेलेन्द्रसिंह शक्तावत, सुमन्त सुहालका, रणजीत लोठ, टिन्कू धामानी, देवराज साहू, अशोक वैष्णव, रामगोपाल लौहार, संदीपसिंह, राजेश सोनी, छगन चांवला, मेवालाल सालवी, बाबूलाल बैरवा, बंटी राठौड, श्रीकान्त लोठ, रवि मोहनपुरिया, अम्बालाल जीनगर, परसलाल जाटोलिया, किषन सालवी, मेवालाल बैरवा, मदन ओजस्वी, कमल मीणा, हंसराज सालवी, महेन्द्र खिची, हंसराज साललवी, सुरेष खोईवाल, रामेश्वर बैरवा, नरेन्द्र लोठ, बाबूलाल जटिया, मुकेश सालवी, दिनेश सालवी, रविन्द्र बैरवा, सहित बडी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ