विधायक आक्या बुधवार को अपने जन सम्पर्क अभियान के दौरान ग्राम आलोडा, अचलपुरा, ब्यावर, लडेर, धीरजी का खेडा, अरनोदा, कन्नोजिया, कन्नोजिया की ढाणी, केसरपुरा की ढाणी, केसरपुरा, अगोरिया की ढाणी, अगोरिया, कहारों की ढाणी, बालियों की ढाणी, बरली की ढाणी, सांखलों की ढाणी, नेडिया, ओडा, दांता का कुआ, पिपली का गुढा, भालुण्डी, गुलाब जी का गुढा, गांगा गुढा, अमरपुरा, चांपा खेडी, भीलों का खेडा, जीतावास, दौलाबा का खेडा, गोपी खेडा, नवघरा, गाडरियों की ढाणी, उदपुरा, भदेसर व घोसुण्डा में जनसंपर्क किया।
इस दौरान समस्त गांवो में विधायक आक्या का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बड़ी तादाद में महिलाओं ने भी अपने सिर पर प्रेशर कुकर रख विधायक आक्या के साथ जनसंपर्क किया। अनेक स्थानों पर विधायक आक्या को फलों से तोला गया। इस अवसर पर अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने राजस्थान में पांच वर्ष के कांग्रेस कार्यकाल को विफल बताते हुए कहा कि इन पाँच वर्षों में भ्रष्टाचार, अराजकता, गुंडागर्दी का बोलबाला रहा। अनेक परीक्षाओं के पेपर लीक होने से बेरोजगार युवाओं को निराश होना पढ़ा। अब जनता कांग्रेस को नही देखना चाहती है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी को बाहरी बताते हुए कहा की चित्तौड़गढ़ की जनता अब उनके झांसे में आने वाली नही है। 15 वर्ष पूर्व भी वें चित्तौड़गढ़ की जनता को उसके हाल पर छोड़कर चले गए थे। इस बार चित्तौड़गढ़ की जनता अच्छा सबक सिखाएगी।
विधायक आक्या ने अपने 10 वर्षो के दौरान कराये गये विकास व अन्य कार्यो की उपलब्धियां गिनाई।
जन सम्पर्कं अभियान के दौरान भूमि विकास बैंक के चेयरमेन व पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, पूर्व मण्डल अध्यक्ष पवन आचार्य, पूर्व महामंत्री तेजपाल रेगर, पूर्व महामंत्री प्रकाश भट्ट, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि सुरेश जैन, पंचायत समिति सदस्य अजुर्नलाल रायका, अशोक रायका, सुरेश गाडरी, ओम सिंह, हिरालाल रायका, मुकेश तेली, अजयपाल सिंह, भोपाल सिंह, महावीर सिंह, यशराज तिवारी, चंदन सिंह, आनंद सिंह सहित बढ़ी संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीणजन उपस्थित थे।
गुरूवार को इन स्थानों पर रहेगा जन सम्पर्क
विधायक चंद्रभान सिंह आक्या बुधवार को बड़ोदिया, सियालकुण्ड, धराणा, बरसिंह जी का गुढा, झुपड़ियां, चैनपुरिया, नल्दा केसरपुरा सांकलखेड़ा उदपुरा, सांकेड़ा, बिहारीपुरा, हाथीगुढा व पेमाखेड़ा, पालछा, अमरपुरा, सेमलिया, बगेरिया, भीलों की झुपड़ियां, उन्दरी, कल्याणपुरा, रोड़ की उन्दरी, कोटड़ी, दौलतपुरा, भड़किया, रावत का तालाब, रास्यामंगरी, गुणेर, मोतीपुरा, खेताखेड़ा में जन सम्पर्क करेंगें।
0 टिप्पणियाँ