बेगूं (माय सर्कल न्यूज़ @महेंद्र धाकड़)। बेगूं में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी.जोशी का रोड़ शो कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजस्थान में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अब कुछ दिन ही बाकी है। प्रदेश में प्रचार-प्रसार के लिए कांग्रेस और बीजेपी के स्टार प्रचारकों में शामिल दिग्गज मैदान में उतर गए हैं।
वही भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी मंगलवार को चितौड़गढ़ जिले के बेगूँ में चुनाव प्रचार पर रहे।
इस दौरान पार्टी प्रत्याशी के समर्थन में रोड शो किया गया। रोड़ शो अहिसा सर्कल से साय 5 बजे से शुरू हुआ जिसके बाद वह पुराना बस स्टेण्ड, लालबाई फूल बाई चौक,
सदर बाजार, केसरिया चौक गांधी चौक, सेन समाज मंदिर,भाटो का मोहल्ला बडला चौराहा, ब्रह्मपुरी मोहल्ला, आंखरियों का चौक, संस्कार स्कूल में समापन हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कहा बेगूं से हमें राजस्थान की पगड़ी का मान रखने वाला विधायक चाहिए, जो क्षेत्र के लोगों के दुःख दर्द को समझे। जोशी ने बेगूं से भाजपा प्रत्याशी डॉ. सुरेश धाकड़ के समर्थन में रोड शो कर जनता से समर्थन की मांग की।
विकास और सुशासन के लिए आपका एक एक मत बहुमूल्य है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी, बेगूं प्रत्यक्षी डॉ सुरेश धाकड़, कमलेंद्र सिंह हाड़ा सहित भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ