भाजपा प्रत्याशी राजवी का जन सम्पर्क जारी

चित्तौड़गढ़। भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी ने गुरुवार को बस्सी मंडल  में जनसंपर्क किया। भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी के साथ हर वर्ग से लोग जुड़ रहे हैं।
विजयपुर घाटा क्षेत्र में प्रचार के दौरान नरपत सिंह राजवी के पक्ष में कई नये व पुराने चेहरे एकजुट होकर चुनाव प्रचार में जुट रहे है। घाटा क्षेत्र के कई युवाओं ने अपनी टीम के साथ भाजपा में  विश्वास जताया। घाटा क्षेत्र में राजवी ने वरिष्ठजनों से आशिर्वाद लिया। इस दौरान कई बुजुर्गों ने भाव विभोर होते हुए 1993 का वो समय याद किया जब नरपत सिंह राजवी ने पहली बार विधायक बनने के बाद घाटा क्षेत्र में  डामर सड़के बनवाकर क्षेत्र का कायाकल्प किया था। अपने चुनाव प्रचार के दौरान राजवी ने  कहा कि जनता ने कांग्रेस को विदाई देने और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को लाने का मन बना लिया है। जनता ने एसी  सरकार लाने का मन बना लिया है जो राजस्थान के प्रत्येक गांव गांव ढाणी ढाणी तक राजस्थान के विकास के लिए कांग्रेस की तरह झूठे वादे नहीं, मजबूत और पक्के इरादो से कार्य करेगी । कांग्रेस ने आज राजस्थान को बीमारू राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा कर दिया है राज्य की स्थिति ऐसी हो गई है अस्पताल है, पर डॉक्टर नहीं स्कूल है पर टीचर नहीं पद खाली है पर नौकरी नहीं बिजली है पर करंट नहीं। कांग्रेस सरकार ने फ्यूल सरचार्ज के नाम पर बिजली के बिलो में बेतहाशा वृद्धि कर करोड़ों की वसूली की और जाते-जाते 100 यूनिट फ्री बिजली का झुनझुना पकड़ा दिया।
भाजपा प्रत्याशी नरपतसिंह राजवी के समर्थन में दिनांक 21 नंवबर को यू पी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जनसभा को संबोधित करेंगे। चित्तौड़गढ़ में सभा को लेकर, युवा , बुजुर्ग, महिला वर्ग में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। इस दौरान कमलेश पुरोहित, महेश ईनाणी,राव नरेन्द्र सिंह, मंडल अध्यक्ष गोपाल चौबे, जिला मंत्री सीपी नामधराणी साथ रहे।
बुधवार को चंदेरिया गणेश चौक में भाजपा कार्यालय का शुभारंभ हुआ। इस दौरान विधानसभा प्रवासी प्रभारी जयवीर राणा,   जिला महामंत्री रघु शर्मा, अभिमन्यु सिंह राजवी, महेश ईनाणी ने संबोधित किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि पूर्व में हर चुनाव में भाजपा की जीत में में चंदेरिया का अभूतपूर्व योगदान रहा है। मंडल अध्यक्ष गोपाल राजोरा, कैलाश अग्रवाल संभाग सह संयोजक सुधीर जैन, नगर महामंत्री आशीष सिकलीगर, पूर्व पालिकाध्यक्ष गोविंद काबरा, भंवर सिंह राठौड़, गौरव त्यागी, मनोज सुहालका, शान्ति लाल शर्मा, संजय सुहालका, विमला शर्मा, भंवर लाल नायक, महिपाल सिंह, घनश्याम मेनारिया आदि उपस्थित थे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ