गहलोत सरकार के 17 मंत्री चुनाव हारे


जयपुर। गहलोत सरकार के आधे से ज्यादा मंत्री चुनाव हार गए हैं। 25 में से 17 मंत्रियों की हार हुई है। हारने वाले मंत्रियों में कैबिनेट मंत्री विश्वेंद्र सिंह, परसादी लाल मीणा, रमेश मीणा और गोविंद राम मेघवाल के नाम प्रमुख है। कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास जयपुर की सिविल लाइंस और मंत्री भंवर सिंह भाटी कोलायत से चुनाव हार गए हैं। जबकि सहाकारिता मंत्री उदयलाल आंजना भी चुनाव हार गए हैं। गहलोत सरकार में उद्योग मंत्री शकुंतला रावत अलवर जिले की बानसूर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव हार गई हैं, जबकि दौसा जिले की सिकराय महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश चुनाव हार गई है।
 
ये मंत्री हारे
खाजूवाला - गोविंद राम मेघवाल
कोलायत - भंवर सिंह भाटी
सपोटरा - रमेश मीणा
लालसोट - परसादीलाल मीणा
डीग-कुम्हेर - विश्वेंद्र सिंह
सिविल लाइंस - प्रताप सिंह खाचरियावास
सिकराय - ममता भूपेश
बानसूर - शकुंतला रावत
कोटपूतली- राजेंद्र यादव
बीकानेर पश्चिम- बी डी कल्ला
पोकरण- सालेह मोहम्मद
मांडलगढ़- राम लाल जाट
सांचौर- सुखराम विश्नोई
निंबाहेड़ा- उदयलाल आंजना
कामां- जाहिदा खान
अंता- प्रमोद जैन भाया
वैर- भजन लाल जाटव

4 मंत्री चुनाव जीते 
गहलोत सरकार में नंबर दो माने जाने वाले यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। इसके साथ ही सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री टीकाराम जूली अलवर ग्रामीण से चुनाव जीतने में सफल रहे हैं। जबकि दौसा सचिन पायलट समर्थक माने जाने वाले मंत्री मुरारी लाल मीणा चुनाव जीत गए हैं। इसी प्रकार परिवहन मंत्री बृजेंद्र ओला झुंझुनूं से चुनाव जीत गए हैं, जबकि गहलोत सरकार के दो मंत्रियों ने इस बार चुनाव नहीं लड़ा। वन मंत्री हेमाराम चौधरी और कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने चुनाव नहीं लड़ा था। इसी प्रकार जलदाय मंत्री महेश जोशी को टिकट नहीं दिया गया था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ