चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा देश की जनता को जो लाभ दिए गये। उसे लेकर चित्तौड़गढ़ मेजर नटवर उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ़ खेल मैदान में चित्तौड़गढ़ विधानसभा के लाभार्थियों के लिए राजस्थान सरकार द्वारा *विकसित भारत संकल्प यात्रा मे मोदी जी के द्वारा लाभार्थियों से संवाद कार्यक्रम सभी विधानसभा स्तर पर पीएम संवाद का आयोजन किया जा रहा है।
जिसमे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा लिए गये लाभ के लाभार्थीयों को अधिक से अधिक संख्या मे आमंत्रित किया गया है।
चित्तौड़गढ़ विधानसभा के भारतीय जनता पार्टी परिवार के कार्यकर्त्ता व पदाधिकारी व भाजपा ग्रामीण मण्डल कार्यकारणी,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा, एस सी मोर्चा, एस टी मोर्चा, ओ. बी.सी मोर्चा, शक्तिकेन्द्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, पन्ना प्रमुख एवं भाजपा के समस्त ज्येष्ठ व श्रेष्ठ कार्यकर्ताओं से संगठन की ओर से कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम में राजस्थान सरकार द्वारा विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत लाभार्थियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संवाद करेंगे। जिला, विधानसभा एवं मंडल संगठन के पदाधिकारी एवं जिले के प्रमुख प्रशासनिक अधिकारी गण मुख्य अतिथि के रूप में रहेंगे। मेजर नेटवर्क उच्च माध्यमिक विद्यालय में कल आयोजित होने वाले कार्यक्रम का पुनरीक्षण चित्तौड़ जिला अध्यक्ष मिठू लाल जाट, चित्तौड़ जिलाधीश महोदय आलोक रंजन, जिला परिषद के कार्यकारी अधिकारी राकेश पुरोहित, विकसित भारत जिला संयोजक नरेंद्र पोखरना, जिला सह संयोजक शिरीष त्रिपाठी, भदेसर उपखंड अधिकारी मोनिका समोरे, यूआईटी सेक्रेटरी हिम्मत सिंह बारेठ, एवं पुलिस प्रशासन एवं सभी विभागों के प्रमुख उपस्थित हो कल के सभी विभागों को आवश्यक व्यवस्थाओं का जिला कलेक्टर द्वारा निर्देशन दिया गया।
0 टिप्पणियाँ