भीलवाड़ा (पंकज पोरवाल)। राजस्थान उच्च न्यायालय की स्थापना के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर भीलवाड़ा में आज सूचना केंद्र चौराहे पर मैराथन का आयोजन हुआ। जिला एवं सेशन न्यायाधीश भीलवाड़ा अजय शर्मा द्वारा दौड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अजय शर्मा ने रन फॉर लीगल एड के माध्यम से लोगो को विधिक जागृति के साथ ही सामाजिक बुराइयों को दूर करने, ट्रैफिक नियमों का पालन करने व मोबाइल पर स्क्रीन टाइम कम करते हुए स्वस्थ रहने एवं करियर पर ध्यान देने की अपील की। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राजपाल सिंह अपर सेशन न्यायाधीश ने बताया की राजस्थान उच्च न्यायालय के स्थापना के प्लेटिनम जुबली के अवसर पर रालसा के निर्देशानुसार भीलवाड़ा मुख्यालय पर भी विधिक जागृति के लिए रन फॉर लीगल एड दौड का आयोजन किया गया जिसमें भीलवाडा न्यायालय के समस्त न्यायिक अधिकारीगण, न्यायालय के कर्मचारीगण, अधिवक्तागण, पीएलवी उनके परिवारजन, स्कुली छात्राओं एवं व आम नागरिकों द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर राजकीय बालिका विद्यालय के छात्रों द्वारा सड़क सुरक्षा पर, महेश स्कूल की छात्राओं द्वारा बाल विवाह विषय पर एवं दस्तक संस्थान के ग्रुप द्वारा कानून की उपयोगिता के विषय पर नाटक मंचन कर जागरूकता का संदेश दिया गया। आयोजन में ऋषि तिवारी बार अध्यक्ष, दिलबहादुर सिंह अध्यक्ष, न्यायिक कर्मचारी संघ, भीलवाड़ा द्वारा भी उद्बोधन दिया गया।
0 टिप्पणियाँ