चित्तौड़गढ़ सीमेन्ट वर्क्स एम्पलाइज एकता यूनियन ने दिया ज्ञापन



चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ सीमेन्ट वर्क्स एम्पलाइज एकता यूनियन चंदेरिया के बेनरतले फैक्ट्री से कलेक्ट्री तक जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया एवं जिला कलेक्टर के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार को ज्ञापन सौंपा गया।
दिये ज्ञापन में लोकसभा में विपक्ष को बाहर कर हिट एण्ड रन केस में ड्राइवर को सजा व जुर्माना जैसा संशोधन समाप्त हो, मांग अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य लागू करने, चार लेबर कोड बिल, जबरन सेवानिवृत्ति निरस्त करने, पुरानी पेंशन, न्यूनतम मजदूरी, निजीकरण, मासिक पेंशन, राज्य सरकार की जनहित की योजनाएं, स्वास्थ्य, शिक्षा, गरीब का कर्जा माफ, आवश्यक वस्तुओं पर जीएसटी समाप्त होने, वन अधिकार कानून लागू कर ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने, आदिवासियों की जमीन अधिग्रहण कर वनों से बेदखली बंद करने सहित विभिन्न मांगों के निस्तारण की मांग की गई। इस अवसर पर सीटू सचिव आर.के. सिंह, शिवदान सिंह, धीरसिंह राठौड़ आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ