भाविप विवेकानंद के कला अभिरुचि शिविर का समापन


भीलवाड़ा, (पंकज पोरवाल)। भारत विकास परिषद् स्वामी विवेकानंद शाखा द्वारा लगाए गए कला अभिरुचि शिविर का समापन समारोहपूर्वक हुआ। शाखा अध्यक्ष बालमुकुंद डाड ने अध्यक्षता की। जबकि मुख्य अतिथि रीजनल प्रभारी, कुटुंब प्रबोधन गुणमाला अग्रवाल एवं प्रांतीय सहमहिला संयोजिका शारदा चेचानी रही। शिविर प्रभारी प्रतीक्षा मेलाना ने बताया कि अभिरुचि शिविर में 14 विधाओं के कुशल प्रशिक्षकों ने 94 बालक, बालिकाओं एवं महिलाओं को टू व्हीलर चलाना, फड पेंटिंग, डांस, फिटनेस, गरबा, लिप्पन आर्ट,स्केचिंग, स्विमिंग, चैस, पेंटिंग आउटफिट, वर्ली कला, सेल्फ ग्रुमिंग, ग्राफिक डिजाइन, बच्चों में संस्करण निर्माण का प्रशिक्षण दिया। फोर्ड प्रिंटिंग मुख्य आकर्षण रहा, उनके प्रशिक्षक कल्याण जोशी का स्वागत एवं सम्मान प्रांतीय अध्यक्ष गोविंद प्रसाद सोडाणी एवं शहर समन्वयक श्याम कुमावत ने किया गया। बच्चों में संस्कार निर्माण एवं योग शिक्षा योग गुरु कल्किराम पारीक ने दी। शिविर प्रकल्प सहप्रभारी श्रीमती पूजा जैन ने बताया कि सभी प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। महिला संयोजिका अनु हिम्मतरामका ने सबका आभार व्यक्त किया। संचालन शाखा सदस्य एवं प्रांतीय बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ सहसंयोजिका शिखा अग्रवाल एवं प्रांतीय संयुक्त महासचिव रजनीकांत आचार्य ने किया। केजी सोनी, बलवंत लड्डा, सुरेश काबरा, शिवनारायण ईनाणी, संजय राठी, आरपी रुंगटा, सरोज पोद्दार, शिखा जैन, करुणा रुंगटा, विनती की तापड़िया आदि उपस्थित रहे। जिला समन्वयक अमित सोनी, वीर शिवाजी शाखा अध्यक्ष सुभाष मोटवानी एवं सचिव कमलेश बोडाना भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ