चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ जिला परिषद के वार्ड नं. 22 के उप चुनाव को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठू लाल जाट की अध्यक्षता एवं प्रदेश नेतृत्व द्वारा नियुक्त पर्यवेक्षक भाजपा प्रदेश मंत्री पिंकेश पोरवाल के आतिथ्य में महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को भाजपा जिला कार्यालय पर हुई। भाजपा जिला मीडिया प्रभारी मनोज पारीक ने बताया कि जिला परिषद वार्ड 22 के उपचुनाव के लिए आयोजित बैठक में वार्ड 22 के भारतीय जनता पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में चेची एवं नंदवई मंडल की 14 पंचायतो के कार्यकर्ताओं की बड़ी बैठक करने का निर्णय लिया गया । उप चुनाव को लेकर रणनीति तय कर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई l पंचायत के प्रमुख कार्यकर्ताओ से बैठक कर आगे की रणनीति बनाई जायेगी। वार्ड 22 के उप चुनाव में ऐतिहासिक जीत के लिए बूथ स्तर तक मैनेजमेंट को लेकर चर्चा की जायेगी l बैठक में भाजपा जिला महामंत्री रघु शर्मा, देवी सिंह राणावत, उपचुनाव प्रभारी हर्षवर्धन सिंह रुद, सह प्रभारी उमेश त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष चेची लीलाशंकर धाकड़, नंदवई मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह, भूमि विकास बैंक उपाध्यक्ष मदन गोपाल धाकड़,जिला मंत्री चैन राम मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष घीसालाल मेवाड़ा, सेक्टर प्रधान शंभू लाल धाकड़, ऊँकार लाल धाकड़, लीला शंकर धाकड़ ,पूर्व जिला मंत्री शिवलाल धाकड़ महामंत्री प्रकाश धाकड़, पप्पू लाल धाकड़,शंभु लाल धाकड़, प्रभु लाल धाकड़, जिला प्रचार प्रमुख गोवर्धन जाट रोशन लाल धाकड़ आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ