स्व. नीतेश धाकड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर 72 यूनिट रक्तदान

निंबाहेड़ा। टीम जीवनदाता चितौड़गढ़ संस्था पिछलें 5 सालों से निरंतर रक्तदान के क्षेत्र में निस्वार्थ बीमार पीड़ितों के लिए सेवाकार्य कर लोगो को जीवनदान देने का कार्य कर रही है। इस सेवाकार्य को लोग अलग अलग अवसर पर करके लोगों को एक नया जीवन देते है, इसी क्रम में टाई का खेड़ा गाँव के 19 वर्षीय स्वर्गीय नीतेश धाकड़ की प्रथम पुण्यतिथि पर परिवार एक मित्रों ग्रामवासियों द्वारा धाकड़ समाज सराय टाई का खेड़ा में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ शिविर में पहला रक्तदान स्वर्गीय बेटे नीतेश के पिता रामलाल धाकड़ ने किया 
भीषण गर्मी के मौसम में भी एक छोटे से ग्रामीण अंचल में युवाओं का रक्तदान के प्रति उत्साह काबिलेतारीफ़ था। यहाँ तक कि रक्तदान शिविर में नारीशक्ति ने भी रक्तदान कर मानवता का अनूठा संदेश दिया। नारीशक्ति में दंपति पूर्व सरपंच सुगना देवी धाकड़ विनोद धाकड़ ने जोड़े से रक्तदान किया। वही रवीना धाकड़,सुमन धाकड़ ने पहली बार एवं निशा धाकड़ ने दूसरी बार रक्तदान कर जागरूकता की पहल की। टीम जीवनदाता से जुड़े विनोद धाकड़ के अनुसार सबसे अधिक बार 50 वी बार एवं नंदकिशोर धाकड़ ने 19 वीं बार रक्तदान किया। शिविर में गाँव एवं आस-पास के गाँवों के युवाओं द्वारा कुल 72 यूनिट रक्तदान संपन्न हुआ। ज़िला राजकीय साँवलिया जी ब्लड बैंक की टीम द्वारा रक्त संग्रहण किया गया। रक्तदान करने वाले प्रत्येक रक्तवीर को टीम जीवनदाता चितौड़गढ़ संस्था के पदाधिकारियों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ