शाहपुरा, (मूलचंद पेसवानी)। माहेश्वरी समाज द्वारा आज शनिवार को महेश नवमी पर भव्य शोभा यात्रा हर्षोल्लाष के साथ निकाली गई जिसमें पुरुषों ने सफेद वस्त्र तथा महिलाओं ने चुनरी पोशाक में बढ़ चढ़कर भाग लिया। शोभा यात्रा में शिव के झांकी आकर्षण का केंद्र रही। समाज के प्रचार प्रमुख चांदमल मुंदडा व राम प्रकाश काबरा ने बताया कि महेश नवमी पर भव्य शोभायात्रा दोपहर 3:30 बजे बाद माहेश्वरी पंचायत भवन से शुरू होकर सदर बाजार बालाजी छतरी बुद्ध पुरी का चौक एजेंसी मोहल्ला कोठार मोहल्ला नया बाजार मुख्य मार्ग से होती हुई पुनः माहेश्वरी पंचायत भवन जाकर संपन्न हुई शोभा यात्रा में नागरिकों द्वारा जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा मिल्क रोज आइसक्रीम अल्पाहार आदि की भी समाज के लोगों द्वारा व्यवस्था की गई। शोभायात्रा से पूर्व महेश नवमी पर प्रात 6 बजे माहेश्वरी पंचायत भवन में यज्ञ हुआ। प्रातः 7 बजे गोविंद देव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विशेष अभिषेक किया गया एवं 6:30 बजे बाद रामकोठी परिसर रामद्वारा में महादेव महा प्रसादी का आयोजन हुआ। महेश नवमी के दिन माहेश्वरी समाज के लोगों ने अपने प्रतिष्ठान भी बंद रखे महेश नवमी महोत्सव के पांच दिवसीय कार्यक्रम में माहेश्वरी समाज माहेश्वरी महिला मंडल माहेश्वरी युवा संगठन के पदाधिकारी में सदस्यों ने सराहनीय सहयोग देकर सफल बनाया।
महेश नवमी महोत्सव में महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह हुआ। नगर माहेश्वरी समाज द्वारा महेश नवमी महोत्सव पांच दिवसीय कार्यक्रम में आज अंतिम दिन प्रतियोगिताएं एवं रात्रिकालीन महिला सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित हुए। प्रचार प्रमुख चांदमल मुंदड़ा राम प्रकाश काबरा ने बताया कि आज अंतिम दिन माहेश्वरी पंचायत भवन में प्रतियोगिताएं आयोजित में सोलो शब्द जूनियर डांस में विरांशी बिडला प्रथम आराध्या धूपड द्वितीय जूनियर में आराध्या असावा प्रथम मानवी अजमेरा व आरवी मंत्री द्वितीय ग्रुप डांस जूनियर आशरिया मानवी प्रियाशी प्रथम अदिती सोनी द्वितीय ग्रुप विचित्र वेशभूषा में सानवी मणियार प्रथम नैतिक सोनी एवं मनीष सोनी द्वितीय मैधावी विद्यार्थियों में अनिका काबरा, चेरी सोनी, स्वाति मुंदडा, मनस्वी काबरा, वत्सल काबरा, प्रषाव तोषनीवाल, अक्षरा झवर, श्रेयल.झवर, आरव मणियार, भूमिका बली को सम्मान किया। उच्च शिक्षा क्षेत्र में श्रेया माहेश्वरी मोनिका झवर प्रतीक मुंदडा कृष्णा मणियार, पल्लवी लड्ढा, अंशिका चेचानी का सम्मान किया गया। विद्यार्थी खिलाड़ियों में शिवंशी माहेश्वरी, श्लोक जागेटिया, गर्वित सोमानी, केशव सोमानी, हार्दिक माहेश्वरी, संध्या माहेश्वरी, तनमय दाखेड़ा, मुस्कान माहेश्वरी का सम्मान हुआ। कार्यक्रम में बालमुकुंद तोषनीवाल, महेंद्र झवर, विमल झवर, सुनील सोनी, गुलाबचंद पोरवाल, सुभद्रा हेड़ा द्वारा खिलाडियों मेधावी छात्रों व उच्च शिक्षा श्रेणी के विद्यार्थियों को सम्मान कर पारितोषिक दिया।
0 टिप्पणियाँ