जहाजपुर, (रविकांत जोशी)। आज मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद उल अजहा का त्यौहार बड़े धूमधाम हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा हैं। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के समाजजन प्रातः 8 बजे ईदगाह पर पहुंचे और खुदा की बागबाह में शीश झुका कर ईद की नमाज अदा कर देश व कस्बे की अमन चैन खुशहाली की दुआ मांगी। ईदगाह से जलसा प्रारंभ हुआ जो बस स्टैंड, सदर बाजार, नौ चौक होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। इस मौके पर अंजुमन कमेटी सदर सत्तार मोहम्मद, शरीफ मोहम्मद, नजीर सरवाड़ी सादिक पठान, नसीब दाद, लतीफ मोहम्मद पठान, मुस्ताक भाई टावर वाले, पुलिस उप अधीक्षक अजीत सिंह मेघवंशी, थाना प्रभारी नरपत राम, उप निरीक्षक बलवीर, शंकर सिंह, भंवर लाल, एएसआई भागचंद वैष्णव, हेड कांस्टेबल बनय सिंह, कांस्टेबल गिर्राज सतवीर, विकास कुमार, मंगल सिंह, अनिल कुमार विश्नोई समेत पुलिस जाप्ता मुस्तैद रहा।
0 टिप्पणियाँ