मोटर साईकिल पर एक किलोग्राम अफीम ले जाते दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़। राशमी थाना पुलिस द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक मोटर साईकिल पर अवैध रूप से परिवहन की जा रही एक किलोग्राम अवैध अफीम व मोटर साईकिल जब्त कर दो आरोपियों को गिरफतार किया है।
      जिला पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की रोकथाम व धरपकड़ के तहत एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह के निर्देशन व डीएसपी गंगरार रविन्द्र प्रताप सिंह के सुपरवीजन मे थानाधिकारी श्यामराज सिंह पु.नि. थाना राशमी मय पुलिस जाप्ता कानि. रमेश विश्नोई, चतरदान, सज्जन सिंह व राकेश कुमार द्वारा लॉकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही व थाना क्षेत्र में गश्त हेतु रवाना हो, गश्त करते हुये मान्यास सांखली रोड लालपुरा तिराया पहुँच नाकाबन्दी प्रारम्भ की गई। नाकाबन्दी के दौरान लालपुरा की तरफ से एक मोटर साईकिल आई जिस पर दो व्यक्ति सवार थे। जिनके बिच में मोटर साईकिल पर एक बैग रखा नजर आया। उक्त दोनो व्यक्ति ने पुलिस जाप्ता को बावर्दी देख भागने का प्रयास किया। जिस पर पुलिस जाप्ता द्वारा घेरा देकर मोटर साईकिल व दोनो व्यक्तियों को रोका। पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो मोटर साईकिल की सिट पर दोनो के बिच में रखे बैग में एक पारदर्शी पॉलीथिन की थैली में एक किलोग्राम अवैध अफीम मिली। 
    उक्त अवैध अफीम व मोटर साईकिल को जब्त कर आरोपियों रुद थाना राशमी निवासी 27 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र शंकर लाल जाट व 23 वर्षीय किशन लाल पुत्र शान्ति लाल माली को गिरफतार किया गया। राशमी थाने पर  एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ