पानी की समस्या को लेकर महिलाओं ने सड़क पर मटकिया रख लगाया जाम

जहाजपुर, (रविकांत जोशी)। भीषण गर्मी में पानी की किल्लत को लेकर शुक्रवार को उपखंड क्षेत्र के कुराडिया ग्राम के ग्रामीणों ने सड़क पत्थर एवं कटीली झाड़ियां लगाकर देवली भीलवाड़ा मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन शुरू कर दिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के कुराडिया ग्राम की महिलाओं एवं पुरुष ने बताया कि पिछले 2 महीने से गांव में पानी की सप्लाई नही हो रही है जिसके चलते पीने के पानी के भी लाले पड़ रहे हैं। ग्रामीण महिलाओं ने बताया कि भीषण गर्मी के चलते गांव के कुएं एवं बावड़िया हेड पंप भी सूख गए हैं। पीने का पानी भी दूर दराज खेतों में कुओ एवं खेतों में लगी बोरिंग से लाकर पी रहे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पानी की किल्लत को लेकर कई बार जलदाय विभाग एवं उच्च अधिकारियों को लिखित रूप से शिकायत दी परंतु आज दिन तक कोई सुनवाई नहीं हुई। पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीणों ने आज कुराडिया ग्राम में देवली जहाजपुर मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। वहीं जाम लगने से सड़क के दोनों और वाहनों की कतार लग गई। जाम लगने से राहगीर एवं यात्री परेशान होते नजर आए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ