प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, लाखों का माल जलकर हुआ राख

कपासन, (अंकित वैष्णव)। अज्ञात कारणों के चलते प्लास्टिक पाईप फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। रिको एरिया स्थित कमल पाइप फैक्ट्री में लगभग सुबह 5.30 बजे आग लगने की जानकारी हुई। फैक्ट्री में प्लास्टिक के रोल पाईप बनाएं जाते हैं। भीषण आग की चपेट में आने से लाखों रुपयों के प्लास्टिक के पाईप व कच्चा माल जलकर राख हो गया। आग से निकला धुँआ व लपटे 5 किलोमीटर दूर से दिखाई दी। मौके पर कपासन पालिका व चित्तौड़गढ़ से दमकल वाहन पहुंचे। सात टेंकरों से आग बुझाने के लिए पानी लाया गया।
 नगर पालिका स्वास्थ्य निरीक्षक रेखा कोदली, कनिष्ठ सहायक नंदलाल मेनारिया सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। फैक्ट्री परिसर में ही बने आवास में फैक्ट्री मालिक राजेन्द्र जैन निवास करते हैं। ढ़ाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
 गनीमत रही समय रहते आग पर काबू पा लिया। घटना स्थल के समीप ही विद्युत ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग कारखाना भी स्थित था। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ