चित्तौड़गढ़। भीलवाड़ा- चित्तौड़गढ़ मार्ग पर स्थित किंग्स वाटर पार्क में दो गुटों के विवाद मारपीट और पार्क में बुल्डोजर चला कर तोड़फोड़ कर दी हैं। इस मामले में एक गुट ने ट्रेक्टर और जेसीबी को भी आग के हवाले कर दिया हैं। दोनों पक्षों की ओर से गंगरार पुलिस थाना पर मामला दर्ज हुआ हैं।
जानकारी के अनुसार सिक्स लाइन स्थित सोनियाणा पंचायत में एयरपोर्ट के पास स्थित किंग वॉटर पार्क में हुए छोटे से विवाद ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि सैकड़ो की संख्या में लोग इकट्ठा होकर वाटर पार्क में तोड़फोड़ कर लाखों रुपए का नुकसान कर दिया। पार्क के मैनेजर दिलीप गुर्जर व सुखदेव गुर्जर द्वारा दी गई रिपोर्ट में बताया कि गुरुवार दोपहर करीब एक बजे के करीब सोनियाना के कुछ बच्चे पार्क में नहाने आए जो निशुल्क अंदर घुसना चाह रहे थे। जिनको गेट कीपर ने रोक कर टिकट लाने की बात कही जिस पर बच्चों ने पूर्व प्रधान देवीलाल जाट को फोन कर अंदर घुसने की बात कही। इस पर देवीलाल जाट व पूर्व सरपंच संजय वैष्णव शीघ्र ही वाटर पार्क पहुंचे और अपना रुतबा दिखाते हुए जबरदस्ती अंदर जाने का प्रयास किया।
कहासुनी होने के बाद 80 से 100 के करीब लोग वाटर पार्क पहुंचे। इन लोगों के हाथों में हथियार और जेसीबी लेकर आए और आते ही वाटर पार्क में तोड़फोड़ कर कार्मिकों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया। वाटर पार्क की काउंटर की खिड़की, हॉल के दरवाजे के कांच, टेबल कुर्सियां व अन्य फर्नीचर आदि को तोड़फोड़ करना शुरू कर दिया। जेसीबी से वाटर पार्क के अंदर भी काफी तोड़फोड़ की। अचानक घटी इस घटना से पार्क के अंदर नहा रहे सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं-पुरुष व बच्चे अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर वृत्त अधिकारी रवि प्रताप सिंह थाना प्रभारी मोतीराम सारण एवं गंगरार सदस्य का पूरा पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा और मामले को शांत करवाया। इधर प्रधान देवीलाल जाट व पूर्व सरपंच संजय वैष्णव ने भी थाने में रिपोर्ट देकर बताया कि गुरुवार दोपहर में हम भीलवाड़ा जा रहे थे तभी किंग वॉटर पार्क में बाहर कुछ बच्चों के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर वहां चले गए। बातों ही बातों में कहासनी के बाद वहां के मैनेजर दिलीप गुर्जर सुखदेव गुर्जर सहित वहां के कार्मिकों ने हमारे साथ जोरदार लाठी, डंडों, सरियों से जानलेवा हमला कर दिया जिसमें प्रधान देवी लाल जाट के हाथ में फैक्चर सहित अन्य छोटे आई।
वहीं पूर्व सरपंच के भी कई गंभीर चोटें आई है। इधर पार्क के मैनेजर ने बताया कि यह पुरानी राजनीतिक आपसी संदेश के चलते वह वर्चस्व की लड़ाई है। सत्ता बदलने के बाद में फैक्ट्री आदि जगहों पर अब चुनिंदा लोगों द्वारा काबिज होना चाहते हैं। एक गुट की रिपोर्ट में रोशन जाट प्रकाश जांगिड़, राधा किशन, गुर्जर, संजय वैष्णव, सुरेंद्र सिंह, भैरू गुर्जर, कन्हैयालाल, सुरेश, धर्मराज सहित अन्य दूसरे गुट की तरफ से सुखदेव गुर्जर, गोपाल गुर्जर, दिलीप गुर्जर, राहुल सिंह, बाबूलाल गुर्जर आदि के नाम रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। उक्त मारपीट में तोड़फोड़ की घटना से आक्रोशित लोगों ने उण्डवा गांव स्थित मनोमय टैक्स इंडिया लिमिटेड में खड़ी एक जेसीबी व ट्रैक्टर में आग लगा दी जिससे वहां भी अफरा-तफरी का माहौल हो गया। वृताधिकारी रवि प्रताप सिंह ने बताया कि मुल्जिमों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पांच टीमों का गठन कर दबिश दी जा रही है। शीघ्र ही मुल्जिमों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इधर प्रधान व सरपंच के साथ हुई मारपीट के विरोध में भाजपा पार्टी के कार्यकर्ता पदाधिकारी एवं जाट समाज के सैंकड़ों लोग थाने में पहुंच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की हैं।
0 टिप्पणियाँ