@MCN
कपासन, (अंकित वैष्णव)। वाहन चोरी के मामले में कपासन पुलिस को बडी सफलता मिली हैं। पुलिस ने चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की मारूती वैन बरामद की हैं। एक दर्जन से अधिक मामलो में बदमाश गिरफ्तार हो चुके हैं। डीएसपी अनिल सारण ने बताया कि गत दिनो गांव छापरी से रात्रि को घर के बाहर खडी मारूती वैन को चोरी करने के मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतनगढ निवासी आशिफ खान, शाहरूख खान , परवेज व भीलवाड़ा जिले मोसीन उर्फ टिन्चा को गिरफ्तार कर वैन जप्त की है। सभी आरोपी शातीर बदमाश होकर एनडीपीएस, चोरी व नकबजनी के कई मामलों में आरोपी है। पुलिस चारों बदमाशों से गहनता से पुछताछ कर रही हैं जिससे ओर भी वारदातें खुलने की आशंका है।
0 टिप्पणियाँ