@माय सर्कल न्यूज़
कपासन, (अंकित वैष्णव)। आपातकाल के दौरान बंद रहे लोकतंत्र सैनानियों का भाजपा नगर मंडल कपासन की ओर से उनका सम्मान किया गया।
मंडल महामंत्री गजेंद्र बागमार के अनुसार मिसा में बंद रहे सत्यनारायण पलोड एवं स्वर्गीय मोतीलाल चंडालिया की धर्मपत्नी पानबाई चंडालिया एवं उनके पुत्र भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया का भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया एवं नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी की अगुवाई में मेवाड़ी पगड़ी ऊपरना एवं शाल ओढ़ाकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री अशोक विजयवर्गीय एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, मंडल उपाध्यक्ष दिनेश सोनी, मार्केटिंग सोसायटी संचालक मंडल के सदस्य नंदकिशोर टेलर, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, आशीष सोनी, रमेश विजयवर्गीय, कालू लाल रेगर, गीता देवी पलोड़ आदि उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ