चित्तौड़गढ़। गत 07 जून को धनेत पुलिया पर एक युवक पर जानलेवा करने के मामले में सदर चित्तौड़गढ़ थाना पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक सुधीर जोशी ने बताया कि 07 जून को धनेत कला थाना सदर चित्तौडगढ निवासी डाडमचन्द पुत्र नानालाल शर्मा व एक ओर व्यक्ति दोनो मोटरसाईकिल से चित्तौडगढ से धनेत आ रहे थे। करीब 09 बजे धनेत पुलिया के पास पहुचे कि उनके आगे दो तीन मोटरसाईकिल पर कुछ व्यक्ति आये जिन्होंने डाडम चंद की मोटरसाईकिल रूकवा कर मारपीट करने लगे। जिनसे से एक का नाम बालकिशन किर निवासी कीर खेडा था। इन सभी ने उसके साथ लकडी व पाईप से ताबड़तोड़ वार किये।
घटना का खुलासा कर आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए। एएसपी चित्तौड़गढ़ परबत सिंह व वृताधिकारी तेज कुमार पाठक के निर्देशन व एसएचओ गजेन्द्र सिह पु0नि0 के सुपरविजन मे थाना सदर चितौडगढ के एएसआई सुरेन्द्र सिंह व कानि धर्मेन्द्र कुमार द्वारा आरोपियों की तलाश की गई।
टीम द्वारा आरोपियों कीर खेडा थाना कोतवाली चचित्तौड़गढ़ निवासी 19 वर्षीय बालकिशन पुत्र नन्द लाल कीर, 20 वर्षीय इन्द्र कीर पुत्र नन्दलाल कीर, 20 वर्षीय मुकेश पुत्र भगत राम कीर, 20 वर्षीय यशवत राव पुत्र देवकिशन राव व 23 वर्षीय प्यारचन्द राव पुत्र रामकुमार राव को गिरफतार किया गया।
0 टिप्पणियाँ