सीमेंट मजदूर यूनियन का अनिश्चितकालीन आन्दोलन जारी


चित्तौड़गढ़। मजदूरों की विभिन्न मांगों लेकर नूवोको विस्टास कॉर्पोरेशन लिमिटेड (लाफार्ज) भावलिया फैक्ट्री गेट पर सीमेंट मजदूर यूनियन निम्बाहेड़ा का अनिश्चितकालीन आन्दोलन दूसरे दिन भी जारी रहा।
यूनियन अध्यक्ष मोहनसिंह ने बताया कि जब तक मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं होगा तब तक आन्दोलन जारी रहेगा। मजदूर और यूनियन बात करने के लिए तैयार है, लेकिन प्रबंधन व ठेकेदार की हठधर्मिता के कारण अब तक वार्ता सफल नहीं हो सकी। धरने पर दिनभर नारेबाजी होती रही।
रविवार को अध्यक्ष मोहनसिंह, महामंत्री अशोदास, मंत्री कालूखान, विनोद मेघवाल, उमरावसिंह, जवानसिंह, शांतिलाल, सीटू जिला महामंत्री आरके सिंह, सीटू पूर्व जिला उपाध्यक्ष व सीपीआईएम के जिला सचिव रतनलाल शर्मा सहित कई श्रमिक मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ