जहाजपुर, (रवि जोशी)। कस्बा निवासी दामोदर अग्रवाल के भीलवाड़ा लोकसभा क्षेत्र से सांसद बनने के बाद पहली बार अपने पैतृक गांव व क्षेत्र में आने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र के वासिंदो ने पहली बार सांसद बने अग्रवाल का जगह-जगह स्वागत किया गया। भाजपा सांसद दामोदर अग्रवाल दोपहर 3 बजे रामगढ़ स्थित गढ़ के बालाजी मंदिर पहुंचे और बालाजी के पूजा अर्चना कर क्षेत्र के दौरे पर निकले जहां सांसद अग्रवाल अमरावासी कुराडिया धाधोला चौराहा, बोरानी, बिंदिया भाटा, खजूरी गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने सांसद अग्रवाल का माल एवं साफा पहनकर भव्य स्वागत किया।
सांसद अग्रवाल पिपलून्द ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचे जहां सरपंच वेद प्रकाश खटीक एवं ग्रामीणों ने सासद को समृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया। वही शाम 5 बजे जहाजपुर पहुंचे जहां पालिका परिसर में पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा एवं भाजपा पार्षदों सहित कर्मचारियों ने सांसद अग्रवाल एवं विधायक गोपीचंद मीणा को तिलक व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत सम्मान किया। बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका से ढ़ोल नगाड़ों के साथ सांसद अग्रवाल का भव्य जुलूस निकाला और बस स्टैंड पर जमकर जोरदार आतिशबाजी की जुलूस नगर पालिका से प्रारंभ होकर बस स्टैंड स्थित खटीक समाज के सत्यनारायण भगवान मंदिर पहुंचे जहां सांसद ने भगवान के चरणों में शीश झुका क्षेत्र की खुशहाली की मनोकामना मांगी। इस अवसर पर खटीक समाज द्वारा सांसद अग्रवाल को माला एवं साफा पहनकर गर्म जोशी के साथ भव्य स्वागत किया। बाद सांसद अग्रवाल का जुलूस बस स्टैंड से सदर बाजार नौ चौक घास भेरू चौराहा होते हुए नागदी चौराहा पहुंचा। सांसद अग्रवाल का कस्बेवासियों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर जोरदार स्वागत किया साथ ही सांसद अग्रवाल अपने पैतृक घर पहुंचे जहां अग्रवाल के माता-पिता व परिजनों ने अग्रवाल की आरती उतारकर अगवानी की। वहीं सांसद अग्रवाल ने अपने पैतृक घर पहुंचते ही माता-पिता के पैर छूकर आशीर्वाद लिया एवं परिजनों से सुखद मुलाकात की। सांसद अग्रवाल सदर बाजार से लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए क्षेत्र के दौरे पर निकल गए। इस अवसर पर विधायक गोपीचंद मीणा, पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राम प्रसाद, भैरव लाल, नगर महामंत्री कैलाश टैपण, निक्की सिंगल, महेंद्र सोयल, पूर्व नगर अध्यक्ष राकेश पत्रिया, सरपंच खेमराज मीणा, शैतान मीणा, अनिल जोशी, पवन कुमार वैष्णव, अमित कुमार गुर्जर, सौरभ मीना, अमित बिरला, अमितेश पत्रिया, रामदेव खटीक सहित सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता व ग्रामीण मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ