शाहपुरा, (भीलवाड़ा)। पेसवानी
अंतर्राष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के प्रमुख आचार्य रामदयाल महाराज के मार्गदर्शन में कार्यरत बड़ा रामद्वारा चांदपोल जोधपुर के रामस्नेही संतश्री हरिराम शास्त्री को स्वर्गीयश्री रामजस सोडाणी स्मृति प्रबुद्ध संत शिरोमणि सम्मान 2024 से नवाजा गया। यह सम्मान अयोध्या में स्वर्गीय श्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा द्वारा प्रदान किया गया।
इस सम्मान समारोह का आयोजन श्री राम जन्मभूमि, अयोध्या में किया गया। समारोह में अन्तर्राष्ट्रीय माहेश्वरी कपल क्लब के राष्ट्रीय महासचिव अनिता डॉ अशोक सोडाणी और राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुमन सुरेश सोनी के हाथों संतश्री हरिराम शास्त्री को सम्मानित किया गया। समारोह में क्लब के 130 जिलाध्यक्ष, जिला पदाधिकारीगण, 7 देशों के संयोजक की ओर से कार्यक्रम संपन्न हुआ।
संत श्री हरिराम शास्त्री, जो राम स्नेही हरि मानव परमार्थ सेवा संस्थान जोधपुर के संस्थापक भी हैं, पिछले दो दशकों से समाज और धर्म के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में, बड़ा रामद्वारा चांदपोल जोधपुर का जीर्णोद्धार, साधु संतों की सेवा, गौ सेवा, भागवत कथाएं, नानी बाई को मायरा जैसे धार्मिक आयोजनों का आयोजन, गरीब कन्याओं के विवाह, निराश्रितों को भोजन, और सामाजिक व धार्मिक संगठनों को आर्थिक एवं अन्य सहयोग प्रदान करने के कार्य लगातार जारी हैं।
स्वर्गीयश्री रामजस सोडाणी स्मृति संस्थान, भीलवाड़ा ने संतश्री हरिराम शास्त्री के इन उत्कृष्ट कार्यों को देखकर उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया। यह सम्मान संत श्री के धर्म और संस्कृति के प्रचार में उनके योगदान की मान्यता है। इस सम्मान के माध्यम से संत श्री हरिराम शास्त्री की सेवाओं और उनके समाज पर सकारात्मक प्रभाव को सराहा गया है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी संत की सेवा और समर्पण की सराहना की और उनके कार्यों को प्रेरणा का स्रोत बताया।
0 टिप्पणियाँ