चित्तौड़गढ़। कपासन थाना पुलिस ने लूट के मामले में वांछित पिछले 4 सालों से फरार ईनामी अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी थाना स्तर के टॉप10 वांछित अपराधियों की सूची में शामिल था।
पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत के अनुसार थाना कपासन के लूट एवं राज्यकार्य में बाधा के एक प्रकरण में पिछले चार सालो से फरार चल रहे अपराधी नारायण कंजर की गिरफतारी पर 500 रूपये का ईनाम घोषित किया हुआ था। अभियुक्त की काफी समय से तलाश की जा रही थी। सोमवार को मूखबीर द्वारा सूचना मिली की उक्त स्थाई वारंटी अपने घर पर आया हुआ है। जिस पर थानाधिकारी कपासन फूलचन्द पुलिस निरीक्षक द्वारा गठित टीम हैड कानि तेजमल, कॉन्स्टेबल दिनेश चौधरी, गजेंद्र व सुरेश द्वारा नारायण कंजर के घर पर दबिश दी तो मौके से आरोपी पुलिस जाब्ता को देखकर भागने लगा। जिसका जाब्ता द्वारा पिछा कर ईनामी व वांछित अपराधी मेवदा कॉलोनी, कपासन निवासी 37 वर्षीय नारायण पुत्र प्रेमा कंजर को गिरफतार कर न्यायालय मे पेश किया गया।
0 टिप्पणियाँ