कैदी को पेशी पर लेकर आ रही वैन डिवाइडर से टकराकर पलटी, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल

चित्तौड़गढ़। बीकानेर से निम्बाहेड़ा न्यायालय में कैदी को पेशी के लिए ला रहा वाहन पलट गया। जिससे करीब आधा दर्जन पुलिसकर्मी व कैदी को हल्की चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार बीकानेर से निम्बाहेड़ा कोर्ट में एक कैदी को पेशी के लिए लाया जा रहा था। इसी दौरान मेड़ी खेड़ा फाटक के पास अचानक गाय आ जाने से वाहन डिवाइडर पर चढ़ जाने से वाहन पलट गया। वहीं वाहन का चालक गम्भीर घायल हो गया। 
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही गंगरार थाना पुलिस मौके पर पहुँची। घायल पुलिसकर्मियों को गंगरार अस्पताल ले जाया गया। जिला अस्पताल में भी घायलों को ले जाया गया। सूचना मिलते हैं चित्तौड़गढ़ डिप्टी बुद्धराज सहित बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता जिला अस्पताल पहुंचा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ