निम्बाहेड़ा। निम्बाहेड़ा उपखण्ड के कनेरा कस्बे में अभ्युदय यूथ क्लब द्वारा ग्रामीण अंचल के वंचित एवं निरक्षर बच्चों के शिक्षा एवं संस्कार के लिए निःशुल्क शिक्षण देने वाले चित्तौड़ अंचल के एकल विद्यालयों की संच स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता ज्ञान ज्योति विद्यालय में पूर्व स्वायत्त शासन मंत्री श्रीचंद कृपलानी के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुई।
उक्त जानकारी देते हुए प्राथमिक शिक्षा प्रमुख योगेश सुथार ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता कनेरा सरपंच रामचंद्र मालवीय ने की, जबकि विशिष्ट अतिथि सह प्रांत संयोजक धर्मपाल गोयल व आरएसएस के समग्र ग्राम विकास प्रमुख गीता लाल धाकड़ थे।
चित्तौडगढ अभियान प्रमुख लक्षमण शर्मा ने बताया कि कबड्डी में निर्णायक बालमुकुंद शर्मा व योगेंद्र धाकड़ थे। संच स्तरीय खेलकूद समारोह में विभिन्न दौड़े, लंबी कूद, ऊंची कूद आदि स्पर्धाओं का भी आयोजन किया गया। कबड्डी में लुणखंदा टीम प्रथम व कनेरा टीम द्वितीय रही।
समारोह में जिला परिषद सदस्य एवं जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष गब्बर अहीर, जिला धार्मिक कार्य प्रमुख जगदीश वैष्णव, गौ रक्षा विभाग के जिला प्रमुख कृष्ण गोपाल दाधीच, जुगल किशोर धाकड़, आशीष वैष्णव, शिवलाल धाकड़, बंशीलाल बीर, गोपाल पहलवान, वार्ड पंच गणपत धाकड़, लोकेश धाकड़, गणपत प्रजापत, अमृत कोचवा, नवीन अहीर पीलखेड़ी आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे। समारोह का संचालन कन्हैयालाल एवं भैरुलाल ने किया।
0 टिप्पणियाँ