पुलिया पर ट्रेन की चपेट में आने से बच्ची सहित माँ की मौत

चित्तौड़गढ़। निम्बाहेड़ा कोतवाली थाना क्षेत्र में ट्रेन की चपेट में आने से माँ और बेटी की मौत हो गई। कल्याणपुरा गांव के पास पुलिया पर दोनों ट्रेन की चपेट में आ गए थे। निम्बाहेड़ा कोतवाली पुलिस के उप निरीक्षक अश्विनी कुमार ने बताया कि इस दर्दनाक हादसे में मृतका महिला की पहचान श्रीमति शिला (37 वर्ष) पत्नी प्रवीण कुमार पालेचा एवं बालिका की पहचान चारु (5-6 वर्ष) पुत्री प्रवीण कुमार पालेचा निवासी चित्तौड़ी दरवाजा, निम्बाहेड़ा के रूप में हुई है। मौके पर परिजन पहुंचे तथा मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाकर सोमवार प्रातः पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौंपा जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ