भादसोड़ा में गवरी नृत्य का आयोजन

भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। कस्बे के  चामुंडा माता मंदिर प्रांगण में मेवाड़ का प्रसिद्ध लोक नाट्य गवरी का नाटक मंचन  किया गया।  
प्राप्त जानकारी के अनुसार चामुंडा माता मंदिर पर आदिवासी भील समुदाय के लोक कलाकारों द्वारा सवा महिने  आदीवासी संस्कृति से परिपूर्ण गवरी का नाटक मंचन किया जाता है। 
पुराने लोगों का कहना है कि (राई) उर्फ गवरी के नाम से जानी जाती है। 

गवरी को देखने के लिए कस्बे के ग्रामीण की भीड़ उमड़ी गवरी में 36 देवी देवताओं का वास होता है व माताजी आशी कृपा बनी रहती है। गवरी का प्रमुख खेल   बणजारा, बणजारियों हठिया, कालका माता, काना गुजरी, कालू कीर, चोर सिपाही, देवी अंबा दाणी, वरजु कांजरी, भोपा की कॉमेडी आदि का मंचन किया जाता है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ