चित्तौड़गढ़। सवर्ण महासंघ फाउंडेशन राजस्थान के प्रदेश पदाधिकारीयो की बैठक होटल पदमनी में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेश भट्ट(मुम्बई) प्रदेशअध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राजेश भट्ट ने बताया कि राजस्थान के साथ सम्पूर्ण भारत मे सवर्ण समाज के लिए फाउंडेशन लगातार उनके हितों में कार्य कर रहा है साथ ही सवर्ण युवाओं के लिए खासकर शिक्षा के क्षेत्र में निशुल्क कोचिंग ऑनलाइन की सुविधा जल्द ही पूरे भारत मे सवर्ण समाज के युवाओं के लिए होने वाली है जिससे गरीब सवर्ण समाज के युवाओं के परिवार का आर्थिक बोझ खत्म होगा साथ ही भारत के विख्यात प्रोफेसर द्वारा शिक्षा के क्षेत्र की सुविधा घर बैठे मिलेगी । उन्होंने कहा कि आगामी 11 दिसम्बर 2022 को जयपुर में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन की जानकारी व जायजा लेने के लिए आये हैं । प्रदेश पदाधिकारीयो के साथ चर्चा कर अधिवेशन को सफल बनाने के लिए राष्ट्रीय नेतृव प्रदेश के साथ है। प्रदेश अध्यक्ष लोकेश त्रिपाठी ने कहा कि अधिवेशन की रूप रेखा के लिए लगातार फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक गजेंद्र त्रिपाठी लखनऊ (उ.प्रदेश) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर ओमप्रकाश सिंह तेजबली (मुम्बई) व प्रदेश सचिव रश्मि त्रिवेदी,दामोदर अग्रवाल एवं प्रदेश पदाधिकारीयो ,प्रकोष्ठों के प्रदेश संयोजको,एवं प्रदेश के जिलाध्यक्षों के साथ लगातार वार्ता हो रही है। राष्ट्रीय नेतृत्व से मिले दिशा निर्देशों के अनुसार इस अधिवेशन को भव्य रूप देने के लिए समस्त राजस्थान के सवर्ण महासंघ फाउंडेशन के प्रदेश,जिले,तहसील, के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारीयो के साथ कार्य कर रहे है। संघ के प्रदेश संयोजक योगेश ईनाणी ने कहा की सवर्ण महासंघ फाउंडेशन अधिवेशन को सफल बनाने में लगा हुआ है एवं अधिवेशन का संयोजक होने के नाते प्रदेश पदाधिकारीयो के साथ राजस्थान के प्रत्येक जिले व तहसील तक सवर्ण भाइयो बहनों से सम्पर्क कर अधिवेशन में आने का निमंत्रण देने की बात कही। प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पारीक ने बताया कि फाउंडेशन के सदस्यता अभियान की शुरुआत राजस्थान से होने जा रही हैं जिससे सवर्ण समाज फाउंडेशन से जुड़ेगा व फाउंडेशन में विस्तार के साथ अपने हितों की लडाई में अपना योगदान दे सकेगा। सम्पूर्ण प्रदेश में सवर्ण जोड़ों अभियान की शुरुवात प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देश पर 5 जुलाई को की गई जिस पर विभिन्न जिलों से पदाधिकारी कई सदस्य अब तक सँगठन से जुड़े चुके है व जल्द ही सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जाएगा। इससे पूर्व अतिथि राजेश भट्ट ने माँ दुर्गा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलित कर बैठक प्रारंभ की। मुख्य अतिथि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक मे फाउंडेशन के प्रदेश संरक्षक अशोक अजमेरा, संयोजक योगेश ईनाणी, प्रदेश महासचिव रश्मि सक्सेना, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज पारीक, प्रदेश प्रचारक चेतन गौड, विनीत तिवारी, कमलेश मेहता आदि उपस्तिथ थे।
0 टिप्पणियाँ