भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। न्यूज आदर्श क्रेडिट सोसायटी के पीड़ित निवेशकों के तीसरा महासम्मेलन 25 दिसम्बर रविवार को साँवलियाजी मण्डफिया में होगा। सांवरा आदर्श क्रेडिट चेतना और प्रयास मंच के संयोजक विष्णु शंकर आचार्य भादसोड़ा वाले से मिली जानकारी के अनुसार आदर्श सोसाइटी के तीसरे महा सम्मेलन में लगभग देश भर से 1500 निवेशकों भाग लेंगे। विष्णु शंकर आचार्य ने बताया की सम्मेलन का मुख्य मकसद किस तरह केंद्र सरकार और राज्य सरकार पूरे देश भर जुड़े आदर्श सोसाइटी के 25 लाख़ निवेशकों और उनसे जुड़े एक करोड़ लोग प्रभावित है जिनका भुगतान के लिए आज दिन तक उचित कदम नहीं उठाया। कई राज्यो के सांसदो ने इस मामले को संसद भवन उठाया फिर भी केंद्र सरकार ने जिससे निवेशकों का भुगतान के लिए कोई उचित कदम नहीं उठाया। इसलिए 25 दिसंबर को सम्मेलन में नई रणनीति बनाकर किस प्रकार सरकारों के खिलाफ़ आंदोलन किया जाएं ताकि भुगतान की प्रक्रिया शुरू हो सके और साथ में ही 21 लाख निवेशकों को न्यायालय से कैसे न्याय और भुगतान मिले उसके लिए सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी भी लगाई जाएं उसके लिए भी तैयारी की जाएगी। एसएलपी के लिए हिमाचल प्रदेश का आदर्श पीड़ितो का एक संगठन मां नैना देवी कुटुंब संगठन और सांवरा आदर्श क्रेडिट चेतना और प्रयास मंच दारा सामूहिक प्रयास किया जा रहा हैं सभी देशभर के पीड़ित निवेशकों के लिए सुप्रीम कोर्ट में सभी के लिए एसएलपी लगाई जाए ताकि भुगतान और पुनः मान सम्मान प्राप्त हो निवेशकों को और साथ आदर्श सोसाइटी के तमाम संगठनों को एक बैनर और एक मंच और एक प्रयास के लिए आव्हान किया गया है।
0 टिप्पणियाँ