चित्तौड़गढ़। भाजपा द्वारा जन आक्रोश यात्रा जो लेकर आज भाजपा जिला कार्यालय पर प्रेसवार्ता कर इस बारे में जानकारी दी। यात्रा के जिला प्रभारी युधिष्ठिर कुमावत ने प्रेसवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि राजस्थान में कांग्रेस के राज में विगत 4 वर्षों से जंगलराज हैं। चार साल में सरकार का जो वातावरण मंत्रिमंडल में होना चाहिए उसका अभाव देखने को मिला। किसी भी सरकार का आईना उसका घोषणा पत्र होता हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा की इस जन आक्रोश यात्रा कांग्रेस के राज में जंगलराज, भ्रष्टाचार व घोषणा पत्र के वादे याद दिलाने को लेकर निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में युवाओं में बेरोजगारी, बिजली की बढ़ती दरें सहित अन्य मुद्दों को लेकर जन आक्रोश यात्रा निकाली जाएगी।
जन आक्रोश यात्रा जिले की पांचों विधानसभा में निकाली जाएगी। उन्होंने कहा कि जन आक्रोश यात्रा के माध्यम से जन जागरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि किसानों को साढ़े 4 लाख टन यूरिया केंद्र सरकार ने राजस्थान सरकार को उपलब्ध करवाया गया। उन्होंने कहा कि मारवाड़, अजमेर में यूरिया की कमी नही हैं। सिर्फ मेवाड़ क्षेत्र में ही यूरिया की किल्लत आ रही हैं। केंद्र ने पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध करवाया जा रहा लेकिन भाई भतीजेवाद के चलते अपने चेहतों को यूरिया उपलब्ध करवा रहे हैं। प्रदेश में आपराधिक गतिविधियां बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि गहलोत सरकार हिन्दू विरोध सरकार हैं। यात्रा के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक विधानसभा में एक संयोजक व सह संयोजक लगाएं हैं। 2 दिसम्बर से अभियान की शुरुआत होगी। जहाँ सभा की जरूरत होगी वहाँ सभा आयोजित की जाएगी। प्रत्येक कार्यकर्ता को यात्रा के दौरान कार्य दिया जाएगा। दस दिन तक यात्रा का कार्यक्रम आयोजित होगा। इस दौरान जनता की शिकायतें भी संकलित करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार का खात्मा होगा और भाजपा की सरकार राजस्थान में बनेगी।
भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक ने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस ने जनता से किए वादों पर खरी नही उतरी हैं। भाजपा की सरकार आने पर भ्रष्टाचार की जांच करवाएंगे। जिले में कुल 5 यात्रा रथ प्राप्त होंगे। दो दिसम्बर से आगमी 10 दिन तक जिले की पांचों विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे। यह पांचों रथ भाजपा जिला कार्यालय से पांचों विधानसभा क्षेत्र में जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, पूर्व विधायक अशोक नवलखा, पूर्व प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़, सीपी नामधराणी, मनोज पारीक, राजन माली, सत्य नारायण मेनारिया, बालू लाल आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ