खाद के 600 कट्टे ले जारी ट्रक नदी में गिरी, पानी से नष्ट हुआ खाद

चित्तौड़गढ़, (सत्यनारायण कुमावत)। खाद के 600 कट्टो से भरी एक ट्रक नदी में गिर गई। गनीमत यह रही की दुर्घटना में चालक और खलासी बाल बाल बच गए। जानकारी के अनुसार पुखराज बेरवा अपने ट्रक में नारेला स्थित फैक्ट्री से 600 कट्टे फास्फोरस नाइट्रोजन खाद के भरकर डेट स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी में लादने के लिए रवाना हुआ था। उसे मालगाड़ी में सुबह खाद के कट्टे खाली करने थे इसलिए वह नगरी के समीप होकमपुरा अपने घर विश्राम करने के लिए जाने लगा। इसी दौरान बीच में गंभीरी नदी पुलिया पर ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। चालक व खलासी ने जैसे-तैसे कूद कर अपनी जान बचाई लेकिन खाद के 600 कट्टे नष्ट हो गए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ