संविधान सप्ताह के तहत विधिक जागरूकता शिविर आयोजित


◆ प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन, प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र किए वितरित

चित्तौड़गढ़। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार की अध्यक्षता में राजकीय पुरूषार्थी उच्च माध्यमिक विद्यालय चित्तौड़गढ में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में संविधान सप्ताह के तहत विद्यार्थीयों के मध्य संविधान से संबंधित विषय पर वाद विवाद/निबंध लेखन/स्लोगन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ़ के सचिव भानु कुमार ने उपस्थित छात्रों को संविधान की प्रस्तावना के बारें में जानकारी प्रदान करते हुए बताया कि हमारे भारत का संविधान दुनिया का सबसे अच्छा संविधान माना जाता है। इसे दुनिया भर के संविधानों का अध्ययन करने के बाद बनाया गया है। उन सभी देशों की अच्छी-अच्छी बातों को आत्मसात किया गया है। संविधान की नज़र में सब एक समान है। सबके अधिकार और कर्तव्य एक समान है। इसकी दृष्टि में कोई छोटा नहीं, कोई बड़ा, न ही अमीर, न ही गरीब। सबके लिए एक जैसे पुरस्कार और दंड का विधान है। इसके साथ ही मौलिक अधिकारों तथा मुल कर्तव्य पर जानकारी प्रदान की तथा बच्चों के लिए विभिन्न कानूनी जानकारी प्रदान की तथा बताया कि संविधान दिवस के अवसर पर पूरा सप्ताह विधिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत तालुका स्तर पर एवं जिला स्तर पर विधिक सेवा शिविर का आयोजन किये जा रहे है जिसमें  संविधान के मूल कर्तव्य एवं अधिकारों के बारे में जानकारी प्रदान की जा रही है। विद्यालयों में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है तथा महाविद्यालयों में मैं भी वाद-विवाद एवं क्विज प्रतियोगिता तथा मूट कोर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा एवं सप्ताह के अंत में रैली का आयोजन किया जाकर समापन किया जाएगा। साथ ही यह भी बताया कि ऑनलाइन पोर्टल पर भी आप सभी संविधान की शपथ ले सकते हैं तथा अधिक से अधिक लोगों को ऑनलाइन पोर्टल पर जाकर संविधान को पढ़कर संविधान की शपथ लें तथा इस अभियान को अधिक से अधिक सफल बनाने हेतु सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर संविधान सप्ताह के तहत आयोजिन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया गया तथा अन्त में तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव श्री भानू कुमार द्वारा पेन इंडिया के तहत आयोजित प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक शुम्भुलाल भट्ट व अध्यापकगण उपस्थित थे।

2 दिसम्बर को होगा निःशुल्क नेत्र परामर्श शिविर
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश महोदय श्रीमान् ओमी पुरोहित के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्तौड़गढ एवं एम पी बिरला हॉस्पीटल एण्ड रिसर्च सेन्टर चित्तौड़गढ के संयुक्त तत्वाधान में 2 दिसम्बर को जिला एवं सेशन न्यायालय परिसर चित्तौड़गढ स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय (एडीआर सेन्टर) पर विशाल निःशुल्क नेत्र परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें लोगों का निःशुल्क नेत्र परीक्षण किया जाकर नेत्र विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सीय परामर्श दिया जाएगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश भानु कुमार ने बताया कि दिनांक 02.12.2022 को आयोजिन होने वाले निःशुल्क नेत्र परामर्श शिविर में अधिक से अधिक आकर अपना नेत्र परीक्षण करावें तथा नेत्र विशेषज्ञ से चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर शिविर को सफल बनावें।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ