श्री रोकड़िया बालाजी सेवा संस्था का मिलन समारोह शुक्रवार 16 को


प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। श्री रोकडिया बालाजी सेवा संस्था द्वारा स्नेह मिलन समारोह 16 दिसंबर शुक्रवार को आयोजित किया जाएगा। एक जानकारी में विज्ञप्ति में बताते हुए संस्था के जिला अध्यक्ष दिनेश बाहेती ने बताया कि श्रीरोकडिया बालाजी सेवा संस्था को आगामी 16 दिसंबर को 5 वर्ष पूर्ण होने जा रहे है, संस्था द्वारा स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। श्री रोकडिया बालाजी सेवा संस्था ने प्रतापगढ़ नगर में निस्वार्थ भाव से पूरे कोराना काल में पूर्ण रूप से जरूरतमंद को खाद सामग्री वितरण करना, जीव जंतु पक्षी पक्षी के लिए परिंडे एवं पानी की टंकी की व्यवस्था करना, जिला चिकित्सालय में ब्लड डोनेशन करना, समय-समय पर वृक्षारोपण करना, जरूरतमंद लोगों को कंबल एवं छोटे बच्चों को स्वेटर वितरण करना ,देश के महापुरुषों को याद करना एवं उनके चित्र पर माल्यार्पण करना, ऐसे कई अनगिनत कार्य श्री रोकड़िया बालाजी सेवा संस्था द्वारा निरंतर किए गए। संस्था को ऐसे अनेक सामाजिक कार्य के लिए प्रतापगढ़ के अलावा अन्य क्षेत्रों में सम्मानित भी किया। संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारी हीरालाल रैदास एवं मनोहर ग्वाला ने अनुरोध किया है कि संस्था के सभी साथीगण 16 दिसंबर को श्री गुप्त गंगा महादेव में एक बजे मिलन समारोह का आयोजन किया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ