अपनी पत्नी को दूसरी जाति की बताकर नाता विवाह के नाम से 8 लाख व रकमें हड़पी, 2 गिरफ्तार


सांवलियाजी, (माय सर्कल न्यूज़ @उमेश तिवारी)। शादी का झांसा देकर 8 लाख रूपये व रकमें हड़पने के मामले में महिला सहित 2 आरोपी को गिरफ्तार किया हैं। चित्तौड़गढ़ जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यन्त एंव अतिरक्ति पुलिस अधीक्षक अर्जुनसिंह शेखावत के निर्देशानुसार एवं पुलिस उप अधीक्षक नगेन्द्र कुमार के निकटतम सुपरविजन में धोखाधडी के प्रकरणों में वांछित अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी करने हेतु चन्द्रशेखर किलानिया थानाधिकारी मंगलवाड़ के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक संतोष कुमार, हेड कांस्टेबल बिन्दु सिंह, कांस्टेबल संजय, महिला कांस्टेबल सरोज की टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा थाना हाजा के प्रकरण संख्या 112/22 धारा 406, 420,120बी भारतीय दण्ड संहिता में वांछित अभियुक्तगण भगवती लाल पिता धनराज जाती भाट उम्र 31 वर्ष व पुष्पाबाई पत्नि भगवती लाल भाट उम्र 28 साल निवासीयान खोखरीया खेड़ी थाना भादसोड़ा जिला चित्तौड़गढ़ को गिरफ्तार किया गया। उक्त अभियुक्तणों द्वारा प्रार्थी कमला पिता स्व. कन्ना जाती गायरी उम्र 60 साल निवासी ऑटो का गुडा थाना सुखेर जिला उदयपुर के साथ जान पहचान कर प्रार्थी को नाता विवाह कराने हेतु अभियुक्त भगवती लाल भाट ने अपनी पत्नि पुष्पा बाई भाट को मांगी बाई पुत्री शंकर लाल गायरी बता कर प्रार्थी के साथ नाता विवाह कराने का झांसा देकर दोनों अभियुक्तगणों ने प्रार्थी से 8 लाख रूपये व रकमें हडप ली। जिस पर हर दोनों अभियुक्तणों को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय में पेश किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ