सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने पर जैन समाज ने जताया विरोध, सौंपा ज्ञापन


भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। क्षेत्र के बानसेन कस्बें में मंगलवार को बानसेन केंद्र सरकार द्वारा जैन समाज के सबसे बड़े तीर्थ स्थल सम्मेद शिखर को पर्यटक स्थल बनाने से जैन समाज में आक्रोश है व विरोध में रैली निकाली गई। इसे लेकर आज चितौडगढ जिले के बानसेन में सकल जैन समाज द्वारा आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया गया तथा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर निर्णय को वापस लेने की मांग की गई। इस दौरान आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। रैली के बाद जैन समाज के लोगो ने भादसोड़ा नायब तहसीलदार को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, भूपेंद्र यादव केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री एवं हेमंत सोरेन मुख्यमंत्री झारखंड श्रीमती समृद्धि रानी अल्पसंख्यक कार्य मंत्री भारत सरकार के नाम ज्ञापन सौंपा। सरकार के निर्णय को वापस लेने तथा ऐसा नहीं होने पर बड़ा उग्र आंदोलन किए जाने की चेतावनी भी दी।
  जैन समाज के लोगो ने बताया कि सम्मेद शिखर जैन समाज का सबसे बड़ा तीर्थ स्थल है। यहां पर 20 से अधिक कीर्तन करो कि निरवाण स्थली है। सरकार के जैन समाज के इस स्थल को पर्यटन स्थल बनाने के निर्णय से धर्म के स्थान पर अनैतिक गतिविधियां होगी तथा माहौल सही नहीं होगा। सरकार के निर्णय के खिलाफ आज बानसेन में बड़ी संख्या में सकल जैन समाज के लोग जैन समाज के पास एकत्रित हुए और आक्रोश रैली निकाली। रैली में महिलाएं हाथों में धर्म की पताका लिए एवं सरकार के निर्णय का विरोध करती हुई सबसे आगे चल रही थी बानसेन कस्बे में मुख्य बाजार होते हुए आक्रोश रैली नारेबाजी करते हुए उप तहसील कार्यालय पहुंची। यहां सकल जैन समाज के लोगों ने नायब तहसील दार को ज्ञापन देते हुए कहा कि सरकार को तुरंत इस निर्णय को वापस लेना चाहिए। अभी जैन समाज अहिंसा का रास्ता अपनाते हुए अपनी मांग रख रहा है। यदि सरकार द्वारा अपना निर्णय वापस नहीं लिया गया तो जैन समाज द्वारा बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर बानसेन ग्राम पंचायत सरपंच कन्हैया दास वैष्णव,  भेरुलाल बोहरा, मदनलाल बोहरा, बाबूलाल बोहरा, छगनलाल लोढा, दौलतसिंह नाहर, गौतमलाल बोहरा, रतनलाल बोहरा, मांगीलाल लोढा, भरत आंचलिया, संपत लाल, लादू लाल बोहरा, हिम्मत सिंह नार , कुलदीप सोड़ा, शांतिलाल लोढा, अंबालाल लोढ़ा, मिट्ठू लाल बोहरा शौकीन कुमार अरोड़ा मुकेश बोरा, राजेश बोरा, राजमल सिंह, अशोक बोरा, नाकोडा मित्र मंडल भगवंती देवी नार, कंचन देवी, कमला देवी, विमला देवी, चंदा देवी, लाड़ देवी एवं समस्त सकल जैन समाज जैन महिला मंडल आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ