चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में हर मोर्चे पर विफल रही कांग्रेस सरकार के प्रति आम जनता में भाजपा जनाक्रोश यात्रा में जो रोष नजर आया उसकी
पूर्णाहुति स्वरूप 26 दिसंबर को भाजपा प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह के मुख्य आतिथ्य में आयोजित होने वाली चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र की जन आक्रोश सभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को विधायक कार्यालय पर विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व एवं भाजपा नगर अध्यक्ष सागर सोनी की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई। यात्रा के विधानसभा मीडिया संयोजक मनोज पारीक ने बताया कि जनाक्रोश सभा में अधिक से अधिक जनसमूह की भागीदारी हो इसके लिए पार्टी के पदाधिकारियों को विभिन्न जिम्मेदारियाँ दी गई।
जन-जन में व्याप्त रोष को प्रकट करने के लिए प्रत्येक विधानसभा में जन आक्रोश यात्रा के पश्चात एक जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जा रहा है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या ने कहा कि राज्य की कांग्रेस सरकार के कुशासन, भ्रष्टाचार व जंगलराज के खिलाफ जनता में बहुत आक्रोश है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को ज्यादा से ज्यादा जन भागीदारी सुनिश्चित करने एवं सभा को ऐतिहासिक व सफल बनाने के लिए निर्देश दिए। बैठक का संचालन नगर महामंत्री अनिल ईनाणी ने किया एवं आभार नगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा ने व्यक्त किया। बैठक में पूर्व सभापति सुशील शर्मा, उपसभापति भरत जागेटिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोलाराम प्रजापत, पूर्व नगर अध्यक्ष नरेंद्र पोखरना, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष कमलेश आमेरिया, एससी मोर्चा नगर अध्यक्ष सुनील रजक, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष रश्मि सक्सैना, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष सत्यनारायण वैष्णव, अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष इब्राहिम मंसूरी, किसान मोर्चा नगर अध्यक्ष दिलीप धाकड़, भाजपा नगर उपाध्यक्ष अनिल भटनागर, सुनील लढ्ढा, नगर मंत्री चुन्नीलाल माली, मोनू सलूजा, मीनू कंवर सोलंकी, पार्षद हरीश ईनाणी, नवीन पटवारी, छोटू सिंह शेखावत, रामचंद्र गुर्जर, मुन्ना गुर्जर, मुकेश बघेरवाल, शांति लाल जाट, दीपक शर्मा, प्रीति सुखवाल, मनोज सुखवाल, प्रदीप बोहरा, विनित तिवारी, अनिल मीणा, ममता सिंह चौहान, हरीश गुरनानी, युवराज आर्य, राजकुमार तोलंबिया, प्रहलाद आचार्य, विनीत तिवारी, अशोक जोशी, दिलीप बेनीवाल, भारती दाधीच, रवि विराणी सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ